न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का डीएम ने लिया जायजा,पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के
अधिकारियों को दिए निर्देश

कटिहार -जिले में बाढ़ की स्थिति को लेकर जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ विभिन्न बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं । इस दौरान उन्होंने कुरसेला, बरारी, मनिहारी के धुरियाही एवं सिंगलटोला तथा अमदाबाद प्रखंड के पारदियारा सहित अन्य प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया और बाढ़ पीड़ित लोगों की समस्याएं … Read more

वार्ड संख्या चार और पांच साहेब नगर गांव के दो हजार परिवार बाढ़ से प्रभावित

मनसाही/कटिहार – कारीकोसी बांध के अंदर बसे साहेबनगर पंचायत के वार्ड संख्या चार और पांच साहेबनगर गांव में विगत दस दिनों से बाढ़ का पानी घर में प्रवेश कर गया हैं। बाढ़ का पानी आने से दो हजार परिवार बाढ़ के पानी से प्रभावित हो गए हैं। इस मौके पर मुखिया मरजीना खातून,प्रतिनिधि मोहम्मद तज्जमुल … Read more

सहयोग पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की नगर आयुक्त ने की समीक्षा

संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को लंबित आवेदनों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश कटिहार – नगर निगम कटिहार के प्रशाल भवन में नगर आयुक्त संतोष कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सहयोग पोर्टल पर ऑनलाइन एवं विभिन्न सहयोग शिविरों के माध्यम से प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की प्रगति की समीक्षा … Read more

ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात महिला की मौत

देवी बरेटा के पास रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत अवस्था में मिला शव,देर शाम तक नहीं हुई पहचान बरारी /कटिहार -बरारी थाना क्षेत्र के देवी बरेटा के रेलवे ट्रेक के पास सोमवार सुबह करीब 9 बजे ट्रेन की चपेट में आने से करीब 60 वर्षीय अज्ञात महिला की मौत हो गई। महिला का शव रेलवे ट्रैक … Read more

व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ का अध्यक्ष बने नीरज कुमार

कटिहार कोर्ट-बिहार राज्य कर्मचारी संघ के निर्देश पर व्यवहार न्यायालय परिसर में व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ के गठन को लेकर बैठक आयोजित की गयी।नामित निर्वाचन अधिकारी मो.अंसारी हक की देखरेख मे आयोजित इस बैठक में 03 पदों के लिए सर्वसम्मति नहीं बनने के कारण मतदान कराया गया। जबकि अन्य पदों पर उम्मीदवारों का चयन निर्विरोध … Read more

दादा मुखर्जी की 90वीं जयंती पर ग्रामीण बैंक कर्मियों ने श्रद्धासुमन किया अर्पित, संघर्ष और योगदान को किया नमन

संवाददाता/किशनगंज ऑल इंडिया रीजनल रूरल बैंक एम्प्लॉइज एसोसिएशन के संस्थापक एवं ग्रामीण बैंक कर्मियों के शिखर पुरुष कॉमरेड स्वर्गीय दिलीप कुमार मुखर्जी की 90वीं जयंती सोमवार को रूईधासा स्थित महाकाल मंदिर परिसर में मनाई गई। बीजीबीआरए अररिया क्षेत्र के तत्वावधान में महाकाल मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों और सेवानिवृत्त बैंक कर्मियों … Read more

पानी में डूबकर किशोर की मौत,माता-पिता बाल-बाल बचे

डंडखोरा/कटिहार–प्रखंड क्षेत्र के महेशपुर पंचायत अन्तर्गत टिकैली गांव में घास काटने गये एक चौदह वर्षीय बालक की डूब कर मौत हो जाने का मामला प्रकाश में आया है।मृतक की पहचान महेशपुर पंचायत के वार्ड नंबर 6 निवासी निरंजन साह का पुत्र अंकित कुमार (14) के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार अंकित अपने माता- बाप … Read more

महापौर ने जनता दरबार में सुनीं 23 फरियादियों की समस्याएं

संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश कटिहार -नगर निगम कटिहार में प्रत्येक सोमवार की तरह महापौर ऊषा देवी अग्रवाल की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान महापौर ने नगर निगम स्थित अपने कार्यालय कक्ष में पहुंचे 23 फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा उनके समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारियों … Read more

बलरामपुर में संसदीय क्षेत्र विकास समिति की बैठक

अब्दुल कादिर बने विधानसभा संयोजक बलरामपुर /कटिहार – संसदीय क्षेत्र विकास समिति की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कटिहार सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने की। बैठक में कांग्रेस पार्टी से जुड़े बड़ी संख्या में नेता एवं कार्यकर्ता तथा क्षेत्र के स्थानीय बुद्धिजीवी शामिल हुए। बैठक … Read more

बाढ़ राहत को लेकर विधायक ने प्रशासन से की तत्काल व्यवस्था की मांग

मनिहारी /कटिहार -गंगा एवं कोसी नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि के कारण मनिहारी एवं अमदाबाद प्रखंड के कई पंचायतों और गांवों में बाढ़ का खतरा गंभीर होता जा रहा है। मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के बाद प्रशासन को पत्र भेजकर राहत, बचाव और आवश्यक सुविधाओं की … Read more