न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

सहयोग पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की नगर आयुक्त ने की समीक्षा

संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को लंबित आवेदनों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

कटिहार – नगर निगम कटिहार के प्रशाल भवन में नगर आयुक्त संतोष कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सहयोग पोर्टल पर ऑनलाइन एवं विभिन्न सहयोग शिविरों के माध्यम से प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की प्रगति की समीक्षा की गई।नगर आयुक्त श्री कुमार ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों से आवेदनों के निष्पादन की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली तथा लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए उन्हें समयबद्ध एवं त्वरित गति से निष्पादित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि सहयोग शिविर एवं ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त नागरिकों के आवेदनों का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

बैठक में विभिन्न शाखाओं से संबंधित आवेदनों की स्थिति, निष्पादन में आ रही समस्याओं तथा लंबित मामलों के कारणों पर भी चर्चा की गई।

नगर आयुक्त ने सभी संबंधित कर्मियों एवं पदाधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करते हुए आवेदनों के त्वरित निष्पादन एवं पोर्टल पर समय पर अद्यतन करने का निर्देश दिया। बैठक में संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी ससमय उपस्थित रहे।

Share this news

Leave a Comment