संवाददाता/किशनगंज
ऑल इंडिया रीजनल रूरल बैंक एम्प्लॉइज एसोसिएशन के संस्थापक एवं ग्रामीण बैंक कर्मियों के शिखर पुरुष कॉमरेड स्वर्गीय दिलीप कुमार मुखर्जी की 90वीं जयंती सोमवार को रूईधासा स्थित महाकाल मंदिर परिसर में मनाई गई। बीजीबीआरए अररिया क्षेत्र के तत्वावधान में महाकाल मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों और सेवानिवृत्त बैंक कर्मियों ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके योगदान को याद किया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि दादा मुखर्जी ने ग्रामीण बैंक कर्मियों के अधिकार और हितों के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मुख्य प्रवक्ता साकेत कुमार सिन्हा ने कहा कि उनके संघर्ष और संगठनात्मक योगदान को ग्रामीण बैंक कर्मी हमेशा याद रखेगी।उनकी जयंती मनाने का उद्देश्य उनके विचारों और योगदान को नई पीढ़ी के बैंक कर्मियों तक पहुंचाना भी है।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने और संगठन की एकजुटता बनाए रखने का संकल्प लिया।इस अवसर पर बीजीबीआरए अररिया क्षेत्र के महासचिव शमीम अहमद अंसारी, अध्यक्ष रविंद्र लाल दास, मुख्य प्रवक्ता साकेत कुमार सिन्हा, सहायक सचिव प्रवेज अख्तर, कार्यसमिति सदस्य आजाद रजक सहित सक्रिय सदस्य आशीष कुमार दत्ता और आनंदी साह मौजूद रहे।