न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात महिला की मौत

देवी बरेटा के पास रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत अवस्था में मिला शव,देर शाम तक नहीं हुई पहचान

बरारी /कटिहार -बरारी थाना क्षेत्र के देवी बरेटा के रेलवे ट्रेक के पास सोमवार सुबह करीब 9 बजे ट्रेन की चपेट में आने से करीब 60 वर्षीय अज्ञात महिला की मौत हो गई। महिला का शव रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत अवस्था में मिला।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस के अनुसार आशंका है कि महिला ट्रेन से यात्रा कर रही थी और इसी दौरान गिरकर ट्रेन की चपेट में आ गई।

सूचना मिलते ही एसआई आलोक कुमार एसआई अमित कुमार सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।देर शाम तक नहीं हो सकी पहचान घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।

पुलिस ने महिला की पहचान कराने का प्रयास किया,लेकिन देर शाम तक उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। थानाध्यक्ष सुमेश कुमार ने बताया कि महिला के ट्रेन से गिरने की आशंका है। शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

Share this news

Leave a Comment