न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ का अध्यक्ष बने नीरज कुमार

कटिहार कोर्ट-बिहार राज्य कर्मचारी संघ के निर्देश पर व्यवहार न्यायालय परिसर में व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ के गठन को लेकर बैठक आयोजित की गयी।नामित निर्वाचन अधिकारी मो.अंसारी हक की देखरेख मे आयोजित इस बैठक में 03 पदों के लिए सर्वसम्मति नहीं बनने के कारण मतदान कराया गया।

जबकि अन्य पदों पर उम्मीदवारों का चयन निर्विरोध संपन्न हुआ। पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्ष रुप से कराये गये चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए नीरज कुमार एवं मो. साबिर करीम के बीच मतदान हुआ।

मतपत्रों की गिनती में नीरज कुमार को 160 तो मो. साबिर करीम को 53 मत प्राप्त हुआ। इस तरह नीरज कुमार 107 मतों के अंतर से विजयी घोषित किये गये।उपाध्यक्ष पद के लिए मनीष कुमार वर्मा और अरविन्द कुमार सिंह आमने सामने रहे। लेकिन अरविन्द कुमार सिंह ने 41 वोटों से बढत हासिल कर ली। वहीं संयुक्त सचिव पद के लिए हुए चुनाव में अभिमन्यु कुमार ने प्रभाष कुमार वत्स को 103 मतों से शिकस्त दी। संघ के अन्य पदों पर सदस्यों का चयन सर्वसम्मति से निर्विरोध संपन्न हुआ।

मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष नीरज कुमार ने कहा कि सभी कर्मचारियों को साथ लेकर कर्मचारी हित मे निर्णय लेना हमारी प्रथमिकता होगी।बताया जाता है कि नीरज कुमार पूर्व में भी संघ के पदाधिकारी रहे हैं।

सदस्यों ने निर्वाचित पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्यों को फूल माला पहनाकर स्वागत किया तो वहीं बधाई भी दी है।इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार मिश्रा, सचिव अविनाश कुमार सहित संघ के पूर्व पदाधिकारी व सदस्यगण उपस्थित रहे।

Share this news

Leave a Comment