न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य स्वदेश यादव का किशनगंज आगमन,भाजपा युवा मोर्चा नेताओं ने किया स्वागत

किशनगंज: पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य स्वदेश यादव बुधवार को दो दिवसीय प्रवास कार्यक्रम के तहत किशनगंज पहुंचे। उनके आगमन पर भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता ने अंग वस्त्र से उनका अभिनंदन एवं स्वागत किया उनके साथ युवा मोर्चा के अनुराग गुप्ता,अंकुश राज, पृथ्वी पासवान सहित भाजपा युवा मोर्चा के अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं … Read more

आंगनबाड़ी केंद्र में ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम आयोजित, बच्चों का कराया अन्नप्राशन

जोगबनी/अरुण कुमार नगर परिषद के वार्ड संख्या-18 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में बुधवार को ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नन्हे बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। साथ ही बच्चों के बीच कॉपी, पेन, पेंसिल, बिस्किट सहित अन्य उपयोगी सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी सेविका को सराहनीय कार्य … Read more

किशनगंज:चार-पांच माह से राशि आवंटित नहीं, शिक्षक संघ ने 1 अक्टूबर से एमडीएम बंद करने की दी चेतावनी

किशनगंज /विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र में मध्याह्न भोजन योजना के संचालन को लेकर शिक्षकों के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में बुधवार शाम लगभग 5 बजे प्रधान शिक्षकों ने टेढ़ागाछ के माध्यम से जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (मध्याह्न भोजन योजना), किशनगंज को पत्र भेजकर समस्या से अवगत … Read more

भोरहा पंचायत के पूर्व मुखिया जगदीश प्रसाद साह का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

टेढ़ागाछ/विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र के भोरहा पंचायत के पूर्व मुखिया जगदीश प्रसाद साह का इलाज के दौरान बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे पिछले कई महीनों से अस्वस्थ चल रहे थे और बेंगलुरु में उनका इलाज कराया जा रहा था। इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की … Read more

सफाईमित्र सुरक्षा शिविर में हुई स्वास्थ्य जांच,कर्मियों को दिए गए फिटनेस प्रमाणपत्र

बरारी /कटिहार -स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान को लेकर बुधवार को बरारी नगर पंचायत कार्यालय परिसर में सफाईमित्र सुरक्षा शिविर का आयोजन किया गया।शिविर का उद्घाटन नगर पंचायत की मुख्य पार्षद बबीता कुमारी यादव एवं रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.मुर्शफ हुसैन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।शिविर में नगर पंचायत में … Read more

गोरगामा में पांच दिवसीय बिहूला विषहरी पूजा का हुआ शुभारंभ

फीता काट कर बिहुला विषहरी गेन का किया उद्घाटन मनसाही/कटिहार -प्रखंड क्षेत्र के फूलहरा पंचायत के वार्ड संख्या सात गोरगामा में श्री श्री 108 मां विषहरी पूजा समिति गोरगामा फुलहारा की ओर से पांच दिवसीय बिहुला विषहरी पूजा का शुभारंभ हुआ। जिसका उद्घाटन स्थानीय मेला कमेटी के अध्यक्ष सुरेश ऋषि ने फीता काटकर किया। इस … Read more

बाढ़ प्रभावितों की सुरक्षा एवं राहत पहुंचाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकत – डॉ दिलीप कुमार जायसवाल

बाढ़ प्रभावित अंचलों में संचालित राहत कार्यों की हुई समीक्षा 24 घंटे अलर्ट मोड में रहने का अधिकारियों को दिया गया निर्देश कटिहार-बिहार सरकार के मंत्री राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की अध्यक्षता में जिले में बाढ़ की स्थिति तथा संचालित राहत एवं बचाव कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की गई। बैठक में मंत्री ग्रामीण विकास … Read more

सफाई मित्रों की सुरक्षा एवं सम्मान को लेकर स्वास्थ्य जांच एवं उपचार शिविर का आयोजन

कटिहार -नगर निगम कटिहार की ओर प्रशाल भवन में सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान के अंतर्गत विशेष स्वास्थ्य जांच एवं उपचार चिकित्सा अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सफाई मित्रों के स्वास्थ्य की जांच, आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना तथा उनके कार्य के प्रति सम्मान व्यक्त करना रहा। कार्यक्रम के दौरान नगर निगम … Read more

बाढ़ राहत की सूची से छूटे परिवारों को भी मिले जीआर राशि और फसल क्षतिपूर्ति- सुनील

कांग्रेस शिष्टमंडल ने डीएम को सौंपा ज्ञापन कटिहार -जिले में बाढ़ प्रभावित परिवारों को जीआर राशि एवं फसल क्षतिपूर्ति का लाभ देने को लेकर कांग्रेस ने प्रशासन से सूची के पुनरीक्षण की मांग की है। इस संबंध में सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव के नेतृत्व में कांग्रेस के एक शिष्टमंडल ने जिला पदाधिकारी को ज्ञापन … Read more

किशनगंज:खेल भवन का कर्मी नशे में हंगामा करते गिरफ्तार

किशनगंज/सागर चंद्रा पुलिस ने खगड़ा स्थित खेल भवन में शराब के नशे में हंगामा करते हुए एक कर्मी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान भागलपुर जिले अकबर नगर थाना क्षेत्र स्थित छोटी भगवानपुर निवासी 44 वर्षीय कुमार हीरा पिता सुरेंद्र प्रसाद चौधरी के रूप में की गई है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध टाउन … Read more