न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज:चार-पांच माह से राशि आवंटित नहीं, शिक्षक संघ ने 1 अक्टूबर से एमडीएम बंद करने की दी चेतावनी

किशनगंज /विजय कुमार साह

टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र में मध्याह्न भोजन योजना के संचालन को लेकर शिक्षकों के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में बुधवार शाम लगभग 5 बजे प्रधान शिक्षकों ने टेढ़ागाछ के माध्यम से जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (मध्याह्न भोजन योजना), किशनगंज को पत्र भेजकर समस्या से अवगत कराया गया है।

पत्र में कहा गया है कि पिछले चार-पांच माह से मध्याह्न भोजन योजना के संचालन के लिए राशि आवंटित नहीं होने के कारण विद्यालयों में भोजन सामग्री उपलब्ध कराने में परेशानी हो रही है। राशि के अभाव में विक्रेताओं ने विद्यालयों को खाद्य सामग्री देना लगभग पूरी तरह बंद कर दिया है।

वहीं, कई विद्यालय प्रधान राशि आने की उम्मीद में अपने स्तर से भुगतान कर रहे हैं, लेकिन अब यह व्यवस्था भी संभव नहीं हो पा रही है।शिक्षकों का कहना है कि समय पर भुगतान नहीं होने के कारण विक्रेताओं की ओर से विद्यालय प्रधानों को परेशान किया जा रहा है, जिससे शिक्षकों की मान-मर्यादा भी प्रभावित हो रही है।

पत्र में अंडे की कीमत को लेकर भी विसंगति का उल्लेख किया गया है। शिक्षकों के अनुसार बाजार में अंडे की कीमत करीब 8 से 9 रुपये है, जबकि विभाग की ओर से इसके लिए मात्र 5 रुपये दिए जाते हैं। शिक्षकों ने इसे भी व्यावहारिक समस्या बताते हुए उचित व्यवस्था की मांग की है। शिक्षकों ने सामूहिक रूप से कहा है कि यदि मध्याह्न भोजन योजना के संचालन के लिए आवश्यक राशि एवं वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई, तो वे दिनांक 1 अक्टूबर 2026 से मध्याह्न भोजन योजना का संचालन नहीं कर सकेंगे और योजना का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा।

पत्र में विभाग से तत्काल समस्या का समाधान करने का अनुरोध किया गया है। साथ ही कहा गया है कि यदि मध्याह्न भोजन योजना के संचालन को लेकर शिक्षकों पर किसी प्रकार का दबाव बनाया जाता है । बैठक में मुख्य रूप से प्रधानाध्यापक जुनेद आलम,गयास सरवर, तरुण कुमार दास ,नवीन कुमार राम केसर, पैवर आलम, नवीन राम, शंकर राम , नंद कुमार, नादिर आलम आदि उपस्थित रहे।

Share this news

Leave a Comment