न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

सफाईमित्र सुरक्षा शिविर में हुई स्वास्थ्य जांच,कर्मियों को दिए गए फिटनेस प्रमाणपत्र

बरारी /कटिहार -स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान को लेकर बुधवार को बरारी नगर पंचायत कार्यालय परिसर में सफाईमित्र सुरक्षा शिविर का आयोजन किया गया।शिविर का उद्घाटन नगर पंचायत की मुख्य पार्षद बबीता कुमारी यादव एवं रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.मुर्शफ हुसैन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।शिविर में नगर पंचायत में कार्यरत सफाईमित्रों एवं उनके आश्रित परिवारजनों की स्वास्थ्य जांच की गई।

स्वास्थ्य जांच के लिए चिकित्सकीय दल एवं स्वास्थ्यकर्मी शिविर में मौजूद रहे। चिकित्सकों ने सफाईमित्रों एवं उनके परिवार के सदस्यों की विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी जांच की तथा उन्हें स्वस्थ जीवनशैली स्वच्छता एवं स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर आवश्यक परामर्श दिया।शिविर के दौरान जरूरत के अनुसार सफाईमित्रों एवं उनके आश्रितों के बीच दवाओं का भी वितरण किया गया।स्वास्थ्य जांच में स्वस्थ पाए गए।

सफाईकर्मियों एवं उनके परिवारजनों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।इस अवसर पर मुख्य पार्षद बबीता कुमारी यादव ने कहा कि सफाईमित्र नगर पंचायत क्षेत्र को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।उनके स्वास्थ्य की नियमित जांच और स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता जरूरी है।

उन्होंने कहा कि सफाईकर्मियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर इस प्रकार के शिविर का आयोजन उपयोगी है।रेफरल अस्पताल के प्रभारी डॉ.मुर्शफ हुसैन ने भी सफाईमित्रों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने तथा समय समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी।नगर पंचायत की ओर से शिविर के सफल आयोजन को लेकर पदाधिकारी एवं कर्मी भी मौजूद रहे।

Share this news

Leave a Comment