जोगबनी/अरुण कुमार
नगर परिषद के वार्ड संख्या-18 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में बुधवार को ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नन्हे बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। साथ ही बच्चों के बीच कॉपी, पेन, पेंसिल, बिस्किट सहित अन्य उपयोगी सामग्री का वितरण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी सेविका को सराहनीय कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सेविका के कार्य की प्रशंसा से संबंधित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लेटर पैड पर जारी पत्र भी प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम में जोगबनी नगर परिषद की मुख्य पार्षद रानी देवी, वार्ड पार्षद अनु पटेल व नीता सिन्हा, नगर कोषाध्यक्ष रोहित यादव, भाजपा नगर अध्यक्ष कन्हैया साह, महामंत्री राकेश राणा, महिला मोर्चा अध्यक्ष चांदनी सिंह, रंजू देवी, सतीश कौशिक सहित अशोक शाह, शंभू साह, राजेंद्र मंडल एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।