न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

सफाई मित्रों की सुरक्षा एवं सम्मान को लेकर स्वास्थ्य जांच एवं उपचार शिविर का आयोजन

कटिहार -नगर निगम कटिहार की ओर प्रशाल भवन में सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान के अंतर्गत विशेष स्वास्थ्य जांच एवं उपचार चिकित्सा अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सफाई मित्रों के स्वास्थ्य की जांच, आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना तथा उनके कार्य के प्रति सम्मान व्यक्त करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान नगर निगम के सफाई कर्मियों एवं जमादारों के स्वास्थ्य की जांच की गई तथा आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। इस अवसर पर सफाई मित्रों द्वारा शहर को स्वच्छ एवं स्वस्थ रखने में किए जा रहे महत्वपूर्ण योगदान को देखते हुए उन्हें प्रशस्ति-पत्र एवं शॉल प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में महापौर उषा देवी अग्रवाल, नगर आयुक्त संतोष कुमार, सशक्त स्थायी समिति के सदस्य विपिन बिहारी चौबे, प्रमोद महतो, नितेश कुमार सिंह, आलोक कुमार वर्मा, जिम्मी प्रकाश सहित पार्षदगण व नगर निगम के पदाधिकारी ज्योति कृष्णा मूर्ति, कैलाश प्रसाद चौधरी,राहुल कुमार, नूर अली खान, अजय कुमार सिंह एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

नगर निगम द्वारा सफाई मित्रों के स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं सम्मान को प्राथमिकता देते हुए इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से उनके कल्याण के लिए निरंतर प्रयास किए जाने की बात कही गई। अधिकारियों ने कहा कि सफाई मित्र शहर की स्वच्छता व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उनके स्वास्थ्य एवं सम्मान की रक्षा नगर निगम की जिम्मेदारी है।

Share this news

Leave a Comment