न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज:खेल भवन का कर्मी नशे में हंगामा करते गिरफ्तार

किशनगंज/सागर चंद्रा


पुलिस ने खगड़ा स्थित खेल भवन में शराब के नशे में हंगामा करते हुए एक कर्मी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान भागलपुर जिले अकबर नगर थाना क्षेत्र स्थित छोटी भगवानपुर निवासी 44 वर्षीय कुमार हीरा पिता सुरेंद्र प्रसाद चौधरी के रूप में की गई है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध टाउन थाने में केस दर्ज कर पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गई है।


जानकारी के अनुसार आरोपी के द्वारा शराब के नशे में हंगामा किये जाने से त्रस्त हो कर किसी ने पुलिस को घटना की जानकारी दे दी थी। पुलिस के मौके पर पहुंचते ही खेल भवन में हड़कंप मच गया। इसके बावजूद भी वह हंगामा करता रहा। वह अपने पैरों पर सही से एक जगह खड़ा नही हो पा रहा था।

पुलिस ने आरोपी हीरा को हिरासत में ले लिया और सदर अस्पताल में उसका मेडिकल जांच कराया। जांच में आरोपी के द्वारा शराब का सेवन करने की पुष्टि होते ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने एहतियातन आरोपी के रक्त के नमूने को भी प्रिजर्व करा दिया है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध टाउन थाने में केस दर्ज कर पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गई है। घटना को लेकर शहर में चर्चा का बाजार गर्म हो गया है।

Share this news

Leave a Comment