न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

भोरहा पंचायत के पूर्व मुखिया जगदीश प्रसाद साह का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

टेढ़ागाछ/विजय कुमार साह

प्रखंड क्षेत्र के भोरहा पंचायत के पूर्व मुखिया जगदीश प्रसाद साह का इलाज के दौरान बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे पिछले कई महीनों से अस्वस्थ चल रहे थे और बेंगलुरु में उनका इलाज कराया जा रहा था। इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही भोरहा पंचायत सहित पूरे प्रखंड क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

जगदीश प्रसाद साह के निधन की खबर सुनकर पंचायत के लोगों, रिश्तेदारों, जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न सामाजिक वर्गों के लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया। उनके निधन को क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए लोगों ने कहा कि वे सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहने वाले व्यक्ति थे और पंचायत के विकास एवं जनहित के कार्यों में उनकी भूमिका रही।

उनके निधन से परिजनों एवं शुभचिंतकों में शोक व्याप्त है। लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस कठिन घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। जगदीश प्रसाद साह अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन से पंचायत एवं आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।

Share this news

Leave a Comment