न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

गोरगामा में पांच दिवसीय बिहूला विषहरी पूजा का हुआ शुभारंभ

फीता काट कर बिहुला विषहरी गेन का किया उद्घाटन

मनसाही/कटिहार -प्रखंड क्षेत्र के फूलहरा पंचायत के वार्ड संख्या सात गोरगामा में श्री श्री 108 मां विषहरी पूजा समिति गोरगामा फुलहारा की ओर से पांच दिवसीय बिहुला विषहरी पूजा का शुभारंभ हुआ। जिसका उद्घाटन स्थानीय मेला कमेटी के अध्यक्ष सुरेश ऋषि ने फीता काटकर किया। इस मौके पर श्री ऋषि ने कहा कि वर्षों से श्री श्री 108 विषहरी पूजा समिति गोरगामा के द्वारा पूजा का आयोजन हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भादो मास के पूर्णिमा पर कराया जाता हैं।

इस विषहरी मंदिर में हर वर्ष सरकारी प्रतिमा के साथ जो भी लोग मन्नत मांगते हैं उनका मन्नत पूरा होने पर बिहुला विषहरी की प्रतिमा स्थापित करते हैं । इस वर्ष सरकारी बिहुला विषहरी की प्रतिमा के साथ 18 चढ़ावा बिहुला विषहरी की प्रतिमा स्थापित की गई हैं। इस मंदिर में दूर-दूर से लोग पूजा अर्चना करने आते हैं साथ ही साथ भगत लखन यादव,राजेंद्र ऋषि पूजा पाठ कर रहे हैं।

जबकि विधिवत पूजा पाठ पंडित कैलाश झा के द्वारा किया गया। वहींअमदाबाद प्रखंड के गोपालपुर के कलाकार के द्वारा पांच रात्रि में बिहुला उत्पत्ति से जीव दान तक का पाठ दिखा रहे हैं जो की आकर्षण का केंद्र हैं। वहीं इस पांच रात्रि मेला में बड़े-बड़े झूले टावर जादू का आनंद मेला देखने आए लोग इनका आनंद उठा रहे हैं।

साथ ही साथ कॉस्मेटिक, मिठाई, पान, खिलौने आदि की दुकान भी शोभा बढ़ा रही हैं । इस अवसर पर रामदेव ऋषि,राजेंद्र ऋषि,डोमन ऋषि,सहदेव ऋषि,विनय कुमार,इंद्रदेव यादव, राजकुमार चौधरी,अशोक प्रसाद यादव,महावीर ऋषि,उत्तम ऋषि,आजाद ऋषि,वकील ऋषि,हरी लाल ऋषि,नंदकिशोर यादव,मुकेश ऋषि,राजेश ऋषि,राजकुमार ऋषि,विनोद ऋषि,शंभू ऋषि,जितेंद्र ऋषि,संतोष कुमार पासवान,सुमन कुमार यादव,महेश शर्मा,उदय परिहार,मनोज परिहार,भगत परिहार,सुखदेव परिहार,उमेश ऋषि,उपेन ऋषि, विजय ऋषि आदि लोग अपना सहयोग इस बिहुला विषहरी पूजा में दे रहे हैं।

Share this news

Leave a Comment