न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बंगाल :सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर दर्जनों परिवार हुए बीजेपी में शामिल

खोरीबाड़ी/चंदन मंडल

खोरीबाड़ी अंचल के पहाड़ीभिट्ठा बूथ संख्या 75 में 30 परिवार आज भाजपा का दामन थाम लिया। इस संबंध में नेशनल काउंसिल के सदस्य गणेश चंद्र देवनाथ ने कहा कि खोरीबाड़ी अंचल के पहाड़ीभिट्ठा बूथ संख्या 75 में एक योगदान समारोह के तहत कार्यक्रम का आयोजन कर पहाड़ीभिट्ठा के 30 परिवार को भाजपा में शामिल किया गया।

इस कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों से अवगत करवाया व सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया। साथ ही शामिल होने वाले लोगों से कहा कि आप सभी सरकार के जन-कल्याणकारी नीतियों को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने का काम करें ताकि कोई भी वर्ग सरकार की नीतियों से वंचित ना रहे।

उन्होंने कहा कि भाजपा की ओर से इन परिवारों को पार्टी में पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। इस अवसर पर सिलीगुड़ी संगठन के जिला सचिव उत्तम सिंह व मंडल अध्यक्ष कल्याण कुमार प्रसाद सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Comment