न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज : बी. सी . सी. दामलबाड़ी कोचिंग सेंटर में मनाया गया शिक्षक दिवस समारोह

किशनगंज /इरफान

पोठिया प्रखंड अन्तर्गत पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र स्थित बी सी सी कोचिंग सेंटर दामल बाड़ी में शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया ।इस मौके पर कोचिंग के डायरेक्टर अब्दुल कलाम ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि
शिक्षा आर्थिक या सामाजिक स्थिति की परवाह किए बिना समाज के सभी वर्गों के लिए सुलभ होनी चाहिए।साथ ही कहा कि यह एक शक्तिशाली हथियार है जो भविष्य को आकार देता है और कई बाधाओं को तोड़ने में मदद करता है।

श्री कलाम ने कहा कि यह अवसर हमें बचपन की याद दिला देता है साथ ही उन्होने बच्चो में शिक्षा के साथ संस्कार भी मिले उसकी प्राथमिकता पर बल दिया। इस मौके पर कोचिंग की दर्जनों बच्चे बच्चियां मौजूद थीं और सभी ने खूब उत्साह से शिक्षक दिवस मनाया है ।

Share this news

Leave a Comment