न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज : सीओ समीर कुमार ने अंचल कार्यालय में समीक्षात्मक बैठक कर कर्मियों को कार्य निष्पादन हेतु दिया निर्देश

किशनगंज/इरफान

शनिवार को किशनगंज सीओ समीर कुमार द्वारा अंचल परिसर में एक समीक्षात्मक बैठक की गई ।जिसमें किशनगंज प्रखंड के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे, बैठक में कई समस्याओं पर चर्चा की गई जिसके अंतर्गत लगान वसूली हेतु रैयतों को जागरूक करना, रुके हुए मोटेशन जल्द से जल्द क्लियर करने,

लंबित नामान्तर के वादों को जल्द से जल्द निष्पादन करना, सैरातों की समीक्षा करना, अतिक्रमण के मामलों का निष्पादन करना, पीएम किसान योजना में लंबित आवेदन को जल्द से जल्द निष्पादित करना,विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, स्वास्थ केंद्र हेतु भूमि की उपलब्धता कराना, गैरमजरूआ आम भूमि को चिन्हित करना, आदि निर्देश दिए गए है ।

समीक्षात्मक बैठक में सीओ समीर कुमार, राजस्व कर्मचारी इस्लामुद्दीन, सत्यमूर्ति रजक, भवन झा, गंगाराम टुडू, मंजर आलम, अजय कुमार सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। 

Share this news

Leave a Comment