न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

देश :चीन को भारत का एक और झटका ,pubg सहित 118 एप्प पर लगाया गया प्रतिबंध

देश/डेस्क

चीन के खिलाफ भारत का बड़ा एक्शन, PUBG समेत 118 मोबाइल ऐप पर बैन

केंद्र सरकार ने एक बार फिर से बड़ा फैसला लिया है.मालूम हो कि सरकार ने पबजी सहित 118 मोबाइल ऐप पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है. मालूम हो कि इससे पूर्व सरकार ने 100 से अधिक ऐप पर प्रतिबंध लगाया था ।

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने धारा 69ए के तहत इन मोबाइल ऐप्स पर बैन लगाने का फैसला किया है. मंत्रालय ने कई शिकायतें मिलने के बाद बैन लगाने का यह फैसला लिया है.मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि ये ऐप राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा थे.

चीन से जारी गतिरोध के बाद भारत सरकार लगातार विभिन्न मोर्चो पर चीन को सबक सिखाने का कार्य कर रही है ।जिससे चीन में जहां बौखलाहट है वहीं भारतीय नागरिक सरकार के फैसले से पूरी तरह खुश है और सभी सरकार के फैसले का स्वागत कर रहे हैं ।

Share this news

Leave a Comment