न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

देश : केजीएफ के दो आतंकी गिरफ्तार

देश/एजेंसी

दिल्ली पुलिस ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के दो संदिग्ध सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) संजीव कुमार यादव ने बताया कि उनकी पहचान इंदरजीत सिंह गिल (31) और जसपाल सिंह (27) के रूप में की गयी है।

दोनों ने पंजाब के मोगा जिले के उपायुक्त कार्यालय की छत पर स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कथित रूप से ‘खालिस्तान’ का झंडा फहराया था और परिसर में तिरंगे को फाड़ दिया था।

शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (केजेएफ) के दो सदस्य दिल्ली आ रहे हैं। सूचना के बाद जीटी करनाल रोड पर एक मंदिर के पास जाल बिछाया गया। शाम को दोनों काे शनि मंदिर बस स्टैंड के नजदीक पकड़ लिया गया।

Share this news

Leave a Comment