न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :जनप्रतिनिधि की मौजूदगी में प्रेमी प्रेमिका की करवाई गई शादी

किशनगंज/विजय कुमार साहा

टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के खनियाबाद पंचायत मे सार्वजनिक दुर्गा मंदिर बैरिया में आज समाज और परिवार की आपसी रजामंदी और जनप्रतिनिधि की मौजूदगी में एक अनोखा शादी संपन्न हुई ।मालूम हो कि लड़का, लड़की खनिया बाद पंचायत की रहने वाली हैं और लड़का बैरिया गांव के महेश कुमार सिंह पिता गणेश प्रसाद सिंह वहीं प्रियंका कुमारी पिता तुलेश कुमार सिंह फतेहपुर गांव की निवासी है ।

ग्रामीणों के मुताबिक दोनों के बीच तकरीबन 2 साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था और बातचीत भी हो रही थी ।लेकिन परिवार वाले शादी के खिलाफ थे ।इस बीच स्थानीय लोगो की पहल पर दोनों पक्षों के बीच बातचीत का सिलसिला जारी हुआ और आज दोनों परिवार की आपसी रजामंदी और सरपंच अंजार आलम और ग्रामीण की मौजूदगी में एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बांध दी गई है ।

Share this news

Leave a Comment