न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिहार :नाबालिग बच्चियों के अपहरण से नाराज़ महिला ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान की आत्मदाह की कोशिश

संजीव तिवारी

गोपालगंज : समाहरणालय परिसर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला ने आत्मदाह करने की कोशिश की ।प्राप्त जानकारी के मुताबिक महिला गौतमी देवी ने अपने दो नाबालिग बच्चियों के अपहरण के बाद बरामदगी नहीं होने से नाराज़ थी और जब कोई उपाय नहीं सूझा तो उसने खुद पर किरसान तेल छिड़क कर जान देने की कोशिश की है ।पीड़ित महिला ने बताया की वो बतरहा गांव की रहने वाली है और उसकी दो बेटियों का अपहरण दबंग के द्वारा कर लिया गया ।

लेकिन 7 अगस्त को थाना में आवेदन देने के बाद मामला तक दर्ज नहीं किया गया उल्टे उसे थाने से धक्का मार कर भगा दिया ।महिला ने कहा की अपहरण कर्ता को नगर थाना पुलिस थाना पकड़ कर लाई लेकिन 2 लाख रुपया लेकर छोड़ दिया गया ।महिला ने और भी कई गंभीर आरोप पुलिस पर लगाए है ।

मालूम हो कि इस पूरे घटना क्रम के दौरान समाहरणालय परिसर में अफरातफरी मच गई ।घटना के बाद पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है और अभी कुछ भी पुलिस बताने से बच रही। है।लेकिन स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हुई इस घटना के बाद पुलिस पर लोग सवाल उठा रहे है और लोगो का कहना है कि महिला को इंसाफ मिलना चाहिए ।

Share this news

Leave a Comment