न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :बहादुरगंज थाना में बकरीद को लेकर शांति समिति की हुई बैठक

किशनगंज/देवाशीष चटर्जी


बकरीद के महापर्व को लेकर बहादुरगंज थाना परिसर में शुक्रवार के दिन शांति समिति की बैठक हुई आयोजित।बैठक के दौरान सर्किल इंस्पेक्टर बहादुरगंज राजेन्द्र प्रसाद ने नगर के सभी जनप्रतिनिधियों एवम स्थानीय लोगों से कहा कि बकरीद के पर्व में आपसी सौहार्द बनाकर एवम अपने अपने घरों में ही रहकर शांति पूर्ण तरीके से बकरीद के महापर्व को मनाए।


वहीं थानाध्यक्ष बहादुरगंज संजय कुमार ने कहा कि विभाग के दिशा निर्देश पर कोविड-19जैसी भयानक महामारी के कारण थाना क्षेत्र अंतर्गत सभी लोग बकरीद की नमाज अपने घरों में ही अदा करे एवम कोई भी घटना होने पर तुरन्त बहादुरगंज पुलिस को सूचित करें।


मौके पर अंचलाधिकारी बहादुरगंज कौसर इमाम,सर्किल इंस्पेक्टर बहादुरगंज राजेन्द्र प्रसाद, थानाध्यक्ष बहादुरगंज संजय कुमार, नगर उपाध्यक्ष मो सफरुल,पार्षद मुजतफ़ा अनवर राही,संजय भारती,राजीव सिन्हा,पार्षद प्रतिनिधि प्रिंस आजम सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Share this news

Leave a Comment