न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिहार : स्वास्थ विभाग के प्रधान सचिव ने भागलपुर मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण ,व्यवस्था में सुधार हेतु दिया निर्देश

भागलपुर/संवादाता

स्वास्थ विभाग के प्रधान सचिव श्री प्रत्यय अमृत शुक्रवार को भागलपुर पहुंचे । जहा जिला अधिकारी प्रणव कुमार ने उनका स्वागत किया ।प्रधान सचिव ने जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल  (जेएलएनएमसीएच) और सिविल सर्जन के स्तर पर  चल रहे कोवीड केयर सेंटर का बारीकी से निरीक्षण किया ।उन्होंने आइसोलेशन वार्ड और आईसीयू में व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिए ।निरीक्षण के उपरांत उन्होंने अधिकारियों संग बैठक भी की और 

बैठक के दौरान प्रधान सचिव ने मौजूदा व्यवस्था से इतर इसे और बेहतर बनाने के लिए तरकीब मांगी ।  तदोपरांत अधिकारियों से फीडबैक मिलने के बाद उन्होंने व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए और सुविधाओं में इजाफा के लिए अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए हैं ।

प्रधान सचिव के आगमन को लेकर पूरा अस्पताल प्रशासन मुस्तैद दिखा , वहीं अस्पताल में साफ सफाई भी पूरी दिखी ।इस दौरान कंट्रोल रूम के प्रभारी दीपक मिश्र,  सिविल सर्जन डॉ बिजय कुमार सिंह, अस्पताल अधीक्षक डॉ अशोक भगत, मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ हेमंत कुमार सिन्हा सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।

Share this news

Leave a Comment