न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

नाला निर्माण कार्य में ग्रामीणों ने अनियमितता बरतने का लगाया आरोप ।

किशनगंज /पोठिया /इरफान

जिले के पोठिया प्रखंड अन्तर्गत पहाड़कट्टा पांचयत के वार्ड संख्या 4 में मुख्य मंत्री सात निश्चय योजना के तहत हो रहे कार्य पर ग्रामीणों ने सवाल खड़ा करते हुए कहा कि कार्य मे पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि

सभी नियमों को ताख में रख कर नाला निर्माण कार्य चल रहा है। जानकारी के अनुसार वार्ड संख्या 4 के तहत 180 फिट ढक्कन सहित नाला निर्माण कार्य प्रारंभ होकर कार्य पूर्ण होने जा रही है। लेकिन स्थानीय ग्रामीणों का शिकायत है कि निर्माण कार्य को गुणवत्ता पूर्ण नहीं कराये जाने के कारण कार्य स्थल पर पर प्राकलन पट तक नहीं लगाया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि नाला निर्माण कार्य मनमाने ढंग से की जा रही है।आक्रोशित ग्रामीणों ने सम्वन्धित अभियंता पर भी मिलीभगत होने का आरोप लगाया है। जिला पदाधिकारी से जांच कराने की गुहार लगाई है।

Share this news

Leave a Comment