न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

दुस्साहस ! लाखो की चोरी ।पुलिस जांच में जुटी

किशनगंज /संवाददाता

शहर के पश्चिम पाली इमलीगोला FCI गोडाउन के समीप स्थित मोहमदनगर कॉलोनी में एक ही घर के २ फ्लैट में चोरो ने इस लॉक डाउन में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है ।जानकारी के मुताबिक चोरों ने भारी मात्रा में सोने , चांदी के जेवर साहित LED टीवी और 20 हज़ार नगद ले जाने में सफल हुए हैं । जिस मकान में चोरी हुई मोहमाद अनवर जो की आर्मी में जम्मूकश्मीर में तैनात है बच्चे और परिवार के साथ किराये के मकान में रहते है लॉक डाउन के कारण अपने गांव गए हुए थे सामने के ही फ्लैट में मुस्ताक जो की पेसे से बिजनेसमैन है उनके भी घर चोरो ने टीवी नगद और जेवर चोरी की मकान मालिक ने जब सुबह अपना दरवाज़ा खोलना चाहा तो बंद पाया जैसे तैसे गेट खोलने के बाद ऊपर आने पे पता लगा तो इसकी लिखित शिकयत सदर थाना किशनगंज में दिया गया है । मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस जांच में जुटी हुई है और जल्द अपराधियों को गिरफ्तार करने की बात पुलिस के द्वारा कही गई है ।

Share this news

Leave a Comment