न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिहार में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या पहुंची 879 अब तक 6 की मौत

डेस्क /रिपोर्ट

देश भर में संक्रमितों की संख्या 74281 हुई 2481 की मौत ।

सावधान हो जाइए । लगातार बढ़ रहा है संक्रमित मरीजों की संख्या ।

बिहार में करोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है । बिहार सरकार के स्वास्थ्य सचिव श्री संजय  कुमार द्वारा बुधवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार बिहार में संक्रमित मरीजों की संख्या  879 तक पहुंच चुकी है । जिनमे 390 ठीक हुए है जबकि 483 का उपचार चल रहा है वहीं 6 लोगो की मौत हो चुकी है ।वहीं पूरे देश में मरीजों  का  आंकड़ा 74281 पहुंच गया है जिसमें 24386 ठीक हुए है जबकि 2415 संक्रमितों की मौत हो गई है ।मालूम हो कि जैसे-जैसे अप्रवासी मजदूर राज्य लौट रहे हैं वैसे वैसे मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो रही है जानकारी के मुताबिक पिछले 3 दिन में 25000 से अधिक अप्रवासी मजदूर बिहार पहुंचे हैं जिन्हें उनके प्रखंड स्तर पर बने क्वॉर्नटिन सेंटर में रखा गया है जहा उनका समुचित देख रेख प्रशाशन द्वारा किया जा रहा है ।बढ़ते आंकड़ों को देखकर जरूरत है सतर्क और सुरक्षित रहने की ।

Share this news

Leave a Comment