कब से कब तक रहेगा और कहां-कहां दिखेगा, जानें क्या करें और क्या न करें
प्रदीप श्रीवास्तव
शास्त्रों के मुताबिक चंद्र ग्रहण के दौरान कुछ खास बातों का ख्याल रखना बेहद जरूरी है, ताकि इसके बुरे असर से बच सकें. भारत में आज का चंद्र ग्रहण उपछाया ग्रहण के रूप में दिखेगा
चंद्र ग्रहण के दौरान न करें शुभ काम
इस दौरान गर्भवती महिलाएं रहें सावधान साल 2021 का पहला चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) आज (26 मई 2021, बुधवार) को लगने जा रहा है. इसी दिन वैशाख पूर्णिमा भी है। आज लगने वाला यह ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) होगा. हालांकि यह उपछाया चंद्र ग्रहण है, लिहाजा इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। ज्योतिष के मुताबिक सिर्फ उन्हीं ग्रहणों का धार्मिक महत्व होता है, जिन्हें खुली आंखों से देखा जा सके। उपछाया चंद्र ग्रहण को देखने के लिए खास सोलर फिल्टर वाले चश्मों की जरूरत होती है। इस ग्रहण में चंद्रमा मटमैला दिखाई देगा।
कब और कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण
ज्योतिर्विद मदन गुप्ता सपाटू के मुताबिक 2021 का प्रथम खग्रास चंद्र ग्रहण 26 मई, बुधवार को पूर्वोत्तर भारत में बहुत कम समय दिखाई देगा। बंगाल, अरुणाचल, नागालैंड, असम, त्रिपुरा, मेघालय में बहुत कम समय के लिए दिखाई देगा। वहीं भारत के बाकी हिस्से में यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा। भारत के अलावा यह ग्रहण, जापान, इंडोनेशिया, बांग्लादेश, सिंगापुर, बर्मा आस्ट्रे्लिया, दक्षिणी अमरीका, प्रशांत और हिन्द महासागर में भी दिखेगा। यह चंद्र ग्रहण दोपहर में करीब सवा तीन बजे शुरू होगा और शाम को 7 बजकर 19 मिनट तक रहेगा। पूरब में 26 मई की शाम को आसमान पर पूर्ण चंद्र ग्रहण के ठीक बाद एक दुर्लभ विशाल और सुर्ख चंद्रमा (सुपर ब्लड मून) नजर आएगा।
ग्रहण आरंभ- 15: 15
खग्रास आरंभ-16:40
ग्रहण मध्य- 16:49
ग्रहण समाप्त-16:58
खग्रास समाप्त-18:23
क्या करें, क्या न करें
ज्योतिष के मुताबिक ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता है, लिहाजा इस दिन कई कामों को वर्जित किया गया है। साथ ही ग्रहण के नकारात्मक असर से बचने के लिए कुछ काम करने की सलाह भी दी गई है. ग्रहण के दौरान शुभ कामों के अलावा कई अन्य कामों को भी वर्जित किया गया है. साथ ही ग्रहण के अशुभ प्रभावों से बचने के लिए दान-पुण्य करने के लिए भी कहा गया है. जानते हैं ग्रहण के समय क्या करना चाहिए और क्या नहीं।
- ग्रहण काल में गर्भवती स्त्रियों को बाहर नहीं निकलना चाहिए. हो सके तो इस दौरान उन्हें अपने पास एक नारियल रखना चाहिए।
- वास्तविक ग्रहण के समय किसी भी तरह का शुभ काम नहीं करना चाहिए।
- चंद्र ग्रहण के समय ना तो भगवान की मूर्ति छूनी चाहिए और ना ही मंदिर के कपाट खुले रखने चाहिए।
- ग्रहण के दौरान भोजन बनाने और खाने दोनों को ही वर्जित बताया गया है. ताकि सेहत पर ग्रहण का बुरा असर न पड़े. हालांकि बच्चे और मरीज इस दौरान खा सकते हैं।
- इसके अलावा पहले से बनाकर रखे हुए भोजन, दूध आदि में भी ग्रहण शुरू होने से पहले ही तुलसी के पत्ते डाल देने चाहिए।
- ग्रहण के दौरान वाद-विवाद नहीं करना चाहिए. साथ ही पति-पत्नी को इस दौरान संयम रखने के लिए भी कहा गया है।
- इस दौरान चाकू, कैंची, छुरी जैसी धारदार चीजों का उपयोग नहीं करना चाहिए।
ग्रहण के दौरान स्नान करना, कंघी करने से भी बचना चाहिए।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- 21 लाख दीपों से जगमगाई काशी, देव दीपावली पर गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब84 घाटों पर दीपों की अद्भुत रोशनी ने बिखेरी अलौकिक छटा, 51 घाटों पर एक साथ हुई गंगा महाआरती; लेजर और ड्रोन शो ने बढ़ाई आयोजन की भव्यता वाराणसी: धर्म और … Read more
- दुल्हन की नुमाइश पर बयान देकर घिरे अख्तरुल ईमान, महिला आयोग ने जारी किया नोटिससात दिनों में मांगा जवाब, कांग्रेस-राजद से लेकर भाजपा तक के नेताओं ने की बयान की निंदा, सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की उठ रही मांग डेस्क:असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल … Read more
- किशनगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 65 ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तारकिशनगंज /प्रतिनिधि पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोचाधामन थाना पुलिस को एक बड़ी … Read more
- अभियोजन कार्यों की एसपी ने की पाक्षिक समीक्षा, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देशपुलिस और अभियोजन पक्ष के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर दोषियों को सजा दिलाने पर जोर किशनगंज: पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को पुलिस कार्यालय में विशेष लोक … Read more
- प्रकाश पर्व पर राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्थागुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर की सुख-शांति और समृद्धि की कामना, कहा- गुरु साहिब की शिक्षाएं मानवता को एकता, सेवा और भाईचारे का संदेश देती हैं पटना: सिख … Read more
- अवैध खनन पर प्रशासन सख्त, नवंबर में 17 वाहन जब्त, पांच मामलों में प्राथमिकी दर्जखनन टास्क फोर्स की बैठक में डीएम-एसपी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश, अवैध खनन और खनिजों के परिवहन पर रोक लगाने के लिए चलेगा संयुक्त छापेमारी अभियान किशनगंज: जिले में … Read more
- कोसी-सीमांचल के किसानों के सहयोग से देश की नंबर वन स्टार्च कंपनी बनी रीगल : अनिल किशोरपुरियाकिसान मैत्री पुरस्कार सम्मेलन में किसानों पर हुई उपहारों की बारिश, कार-बाइक समेत कई आकर्षक पुरस्कार देकर किया सम्मानित दिलशाद/गलगलिया कोसी-सीमांचल के मक्का किसानों की मेहनत और सहयोग के बदौलत रीगल … Read more
- अग्नि प्रभावित दो परिवारों को 12-12 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि का चेक किया गया प्रदानइरफान/पोठिया पोठिया अंचल अधिकारी मोहित राज ने मंगलवार को कार्यालय कक्ष में आगलगी की घटना से प्रभावित दो गरीब परिवारों को 12-12 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि का चेक प्रदान … Read more
- कोचाधामन में पुलिस की कार्रवाई, टोटो से 16 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद, चालक गिरफ्तारकिशनगंज-बहादुरगंज मुख्य मार्ग पर धनपुरा पिकेट के पास पुलिस ने की कार्रवाई, टोटो चालक राजकुमार हरिजन को गिरफ्तार कर भेजने की तैयारी संवाददाता/किशनगंज जिले में शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा … Read more
- शराब पीने के आरोप में सात गिरफ्तारकुरसेला /कटिहार – कुरसेला पुलिस ने विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर शराब पीने के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपितों की आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी … Read more
- 85 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तारकुरसेला /कटिहार – कुरसेला पुलिस ने गुप्त सूचना पर मेहर टोला में छापेमारी कर 85 लीटर देसी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान मेहर … Read more