• केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविन पोर्टल में किया बदलाव
• एक ही मोबाइल नंबर से 4 लोगों का रजिस्ट्रेशन
छपरा /प्रतिनिधि
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों के लिए वैक्सीनेशन को लेकर बदलाव किया है। अब 18 से 44 साल के लोग बिना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के भी वैक्सीन लगवा सकेंगे। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविन पोर्टल पर 18 से 44 साल के लिए ऑन साइट रजिस्ट्रेशन व अपॉइंटमेंट शुरू कर दी है। यह सुविधा वर्तमान में केवल सरकारी कोविड टीकाकरण केंद्रों के लिए ही है। ऐसे में अब सरकार ने 18 से 44 साल की आयु के लोगों के लिए ऑन-साइट रजिस्ट्रेशन और अपॉइंटमेंट की सुविधा देने का फैसला लिया है। हालांकि यह सुविधा सिर्फ सरकारी कोविड वैक्सीनेशन केंद्रों पर ही उपलब्ध होगी। फिलहाल यह सुविधा निजी वैक्सीनेशन केंद्रों पर नहीं मिलेगी। प्राइवेट संस्थानों में टीकाकरण के लिए अब भी पहले से ही ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुकिंग करानी होगी। इस तरह पहले से बुकिंग के बिना भी अब सीधे ऑनसाइन रजिस्ट्रेशन के जरिए टीका लगवा सकेंगे।टीकाकरण केंद्रों पर भीड़भाड़ से बचने के लिए 18-44 वर्ष आयु वर्ग के लिए ऑन-साइट रजिस्ट्रेशन और अपॉइंटमेंट शुरू करते समय अत्यधिक सावधानी बरती जानी चाहिए क्योंकि ऐसे में भीड़ होने की संभावना है।
वैक्सीन के बर्बादी पर लगेगी रोक, बिना रजिस्ट्रेशन वाले को दिया जायेगा डोज:
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पूरी तरह से प्रक्रिया ऑनलाइन किए जाने के चलते दिन के अंत में कई बार वैक्सीन बर्बाद होने की नौबत आ जाती है। इसकी वजह यह है कि ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेने के बाद भी लोग वैक्सीन के लिए नहीं पहुंचते हैं। ऐसे में बिना रजिस्ट्रेशन वाले लोगों को भी मौके पर ही टीका लगाने की सुविधा से वैक्सीन की बर्बादी कम हो सकेगी। सरकार की ओर से भले ही एक मोबाइल नंबर से 4 लोगों के ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेने की सुविधा दी गई है।
मोबाइल इंटरनेट इस्तेमाल नहीं करने वालों को वैक्सीन का लाभ:
इस समय कोविन के जरिए एक मोबाइल नंबर पर चार लोगों का वैक्सीन के लिए पंजीकरण किया जा सकता है। पंजीकरण सुविधा आरोग्य सेतु, उमंग तथा कॉमन सर्विस सेंटर इत्यादि के जरिए ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा मिल रही है। जो लोग वैक्सीन के लिए इंटरनेट या मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं, वह ऑनसाइट सुविधा से लाभ ले सकेंगे।
आज की अन्य खबरें पढ़े
- आदर्श मध्य विद्यालय मोहनमारी में अभिभावक – शिक्षक संगोष्ठी का हुआ आयोजनकोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम शिक्षा विभाग के निदेश के आलोक में प्रखंड के आदर्श मध्य विद्यालय मोहनमारी में अभिभावक – शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार यादव की … Read more
- कोचाधामन में विधायक सरवर आलम का औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशकोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम विधायक सरवर आलम प्रखंड सह अंचल कार्यालय, कोचाधामन थाना एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोचाधामन का निरीक्षण किया। अंचल कार्यालय में निरीक्षण के क्रम में विधायक ने आम जनता की … Read more
- लंबित वेतन भुगतान व एजेंसी के द्वारा 30 हजार रूपये रिश्वत मांगने से नाराज सदर अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों ने किया रोषपूर्ण प्रदर्शनसागर चंद्रा/ किशनगंज लंबित वेतन भुगतान व एजेंसी के द्वारा 30 हजार रूपये रिश्वत मांगने से नाराज सदर अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों ने दोषपूर्ण प्रदर्शन किया। इस दौरान फाल्कन प्राइवेट लिमिटेड नामक सुरक्षा एजेंसी … Read more
- किशनगंज:वायरल वीडियो मामले का तीन आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे,अन्य की तलाश जारीसागर चंद्रा/ किशनगंज दिघलबैंक थाना क्षेत्र के तुलसिया हॉल्ट रेलवे स्टेशन पर विगत दिनों युवती के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद हरकत में आई … Read more
- जनता दरबार में आपसी सहमति से आधा दर्जन मामलों का हुआ निपटाराजनता दरबार का हुआ आयोजन दो मामले रहे लंबित मनसाही/कटिहार -अंचल कार्यालय मनसाही के सभागार में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस साप्ताहिक जनता दरबार में कुल आठ आवेदन पड़े। जिसमें … Read more
- स्वच्छता पखवाड़ा में रेल अधिकारियों ने दिखाई साइकिलिंग की रफ्तारडीआरएम किरेंद्र नरह के नेतृत्व में हुआ साइक्लोथॉन अधिकारी व कर्मचारी वर्ग के विजेताओं को मिला पुरस्कार कटिहार -स्वच्छता पखवाड़ा को लेकर कटिहार रेल मंडल में स्वच्छता एवं स्वस्थ जीवनशैली का संदेश देने … Read more
- अग्निपीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरितफलका /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के सोहथा दक्षिण पंचायत के गोपालपट्टी घाट गांव में अगलगी की घटना के बाद प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत उपलब्ध कराई। अंचल कार्यालय परिसर में आपदा … Read more
- सेवा ही संकल्प अभियान को लेकर छात्राओं के बीच ड्राइंग व भाषण प्रतियोगिता का आयोजनकटिहार/बरारी – प्रखंड क्षेत्र स्थित पीएम श्री गुरुनानक कन्या उच्च विद्यालय गुरुबाजार में शनिवार को सेवा ही संकल्प अभियान के तहत छात्राओं के बीच ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता … Read more
- प्राथमिक विद्यालय बांस बाड़ी में विदाई समारोह का आयोजन,शिक्षिका को दी गई विदाईबहादुरगंज (किशनगंज) सरफराज आलम प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय बांस बाड़ी में विदाई समारोह आयोजित कर विद्यालय की शिक्षिका कसीर जहां को उनके स्थानांतरण पर विदाई दी गई।इस दौरान विद्यालय प्रांगण में शिक्षकों-अभिभावकों एवं … Read more
- तीस्ता तोरसा एक्सप्रेस ट्रेन के चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौतआजमनगर /कटिहार – आजमनगर रोड स्टेशन स्थित प्लेटफार्म संख्या दो में आ रही तीस्ता तोरसा एक्सप्रेस ट्रेन के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस बाबत तीस्ता तोरसा एक्सप्रेस … Read more