देश /डेस्क
बीजेपी नेता सह सांसद राजीव प्रताप रूड़ी ने जाप नेता पप्पू यादव पर जम कर निशाना साधा है। मालूम हो कि बीते दिनों पप्पू यादव ने उनके संसदीय क्षेत्र में रखे एंबुलेंस को लेकर घेरा था ।जिसके बाद आज श्री रूड़ी ने पप्पू यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि अपराधी अगर किसी मंदिर में बैठ जाए तो संत नहीं हो जाता। हमारे एक मित्र (पप्पू यादव) का एक एफिडेविट था उसमें उन्होंने 32 आपराधिक मुकदमों को स्वयं स्वीकारा है।
उन्होंने कहा कोई धारा बची नहीं है जो पप्पू यादव पर ना लगी हो ।श्री रूडी ने अपने संसदीय क्षेत्र सारण में पत्रकार वार्ता कर कहा कि में कुछ कहना नहीं चाहता था लेकिन बहुत मजबूरी में आज यह पत्रकार वार्ता कर रहा हूं ताकि लोग सच्चाई से अवगत हो । श्री रूडी ने पुरुलिया हथियार कांड को लेकर भी पप्पू यादव को घेरा और एक निजी चैनल द्वारा पूर्व में प्रसारित क्लिप जिसमें हथियार कांड का आरोपी पप्पू यादव के नाम का जिक्र कर रहा है कि किस तरह पप्पू यादव ने उसे भारत से नेपाल भागने में मदद की को लेकर घेरा है।श्री रूड़ी ने पूर्णिया के पूर्व विधायक अजित सरकार की हत्या में पप्पू यादव की संलिप्तता और वर्षों तक जेल में रहने की बात कही और कहा कि हाई कोर्ट ने भले बरी कर दिया हो लेकिन सुप्रीम कोर्ट में आज भी मामला चल रहा है।
श्री रूडी ने वामपंथी पार्टियों द्वारा पप्पू यादव का समर्थन करने पर कहा कि उन्हें बहुत दुख होता है कि ये लोग कैसे अजित सरकार की हत्या को भूल गए वहीं उन्होंने पप्पू यादव पर चल रहे अन्य मुकदमों का भी जिक्र करते हुए मुकदमों को प्रभावित करने का आरोप लगाया है ।
श्री रूड़ी ने कहा कि कहा गया ये एंबुलेंस मेरे घर में लगा है।जिसपर उन्होने अपने घर की तस्वीर दिखाते हुए कहा कि ये मैं बताना चाहता हूं कि पटना जाने के बाद ये मेरा घर है और मैं यहीं रहता हूं ।उन्होंने कहा यह बहुत पुराना घर है और यहां कहीं एबुलेंस नहीं है। जहां एंबुलेंस खड़े थे वो बहुत आधुनिक सामुदायिक केंद्र है।श्री रूडी ने कहा कि यहां कहीं चारदीवारी नहीं है।उन्होने कहा कि ये सरकार के नाम से पंजीकृत जमीन है जबकि आरोप लगाया गया कि मेरी निजी जमीन है ,जिसे लेकर श्री रूडी ने दस्तावेज भी सार्वजनिक किए हैं।उन्होने कहा मैं पिछले 10 वर्षों से एंबुलेंस का काम कर रहा हूं। यह पूरी तरह सरकारी है। मैं समन्वय करता हूं, ताकि अच्छी तरह चले। श्री रूडी ने कहा कि इस समुदायिक केंद्र में कई तरह की ट्रेनिंग दी जाती है और हर प्रकार का कार्य चलता है ।वहीं श्री रूडी ने मेडिकल बोर्ड द्वारा पटना रेफर करने के बावजूद दरभंगा में ही पप्पू यादव के रहने पर भी उन्हें घेरा और कहा कि सिर्फ समाचार बनने के लिए वो कहीं भी घुस जाते है जिसपर परिवार को ध्यान देना चाहिए ।
देश की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़े :
- दवा दुकान और गोदाम की आड़ में प्रतिबंधित कफ सिरप का कारोबार, छह गिरफ्तार17,390 बोतल कफ सिरप जब्त, कीमत 33.21 लाख रुपये; किशनगंज के दवा व्यवसायी चंदन पोद्दार का नाम आया सामने चाकुलिया (उत्तर दिनाजपुर): पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के चाकुलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर में पुलिस ने प्रतिबंधित कफ सिरप के बड़े … Read more
- एसपी ने जनता दरबार में सुनीं आम लोगों की समस्याएं, त्वरित निष्पादन का दिया निर्देशविभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की शिकायतों पर एसपी ने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, निष्पक्ष जांच और विधिसम्मत कार्रवाई पर जोर किशनगंज:आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान और उन्हें न्याय दिलाने के उद्देश्य से सोमवार को पुलिस अधीक्षक … Read more
- 557वें प्रकाश उत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, सिख समुदाय के युवाओं ने दिखाए हैरतअंगेज करतबराहुल कुमार/ किशनगंज गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश उत्सव के पावन अवसर पर सिख समुदाय द्वारा शहर में भव्य और आकर्षक शोभायात्रा निकाली गई। गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटि किशनगंज के तत्वावधान में यह शोभायात्रा शहर के महावीर मार्ग स्थित गुरुद्वारा साहिब … Read more
- सीमावर्ती 29 गांवों का होगा समग्र विकास, युवाओं को मिलेगा रोजगारपरक प्रशिक्षणडीएम नवीन कुमार और एसपी संतोष कुमार ने की सीमावर्ती गांवों में विकास योजनाओं की समीक्षा, सड़क, पेयजल, बिजली और स्वास्थ्य सुविधाओं को प्राथमिकता देने का निर्देश संवाददाता/किशनगंज भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे गांवों के समग्र विकास और स्थानीय युवाओं को … Read more
- अररिया:प्राकृतिक व जैविक खेती अपनाएं किसान, पशुपालन और मत्स्य पालन से भी बढ़ाएं आमदनी : डीएमअररिया में दो दिवसीय जिला स्तरीय किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी का शुभारंभ, उन्नत कृषि तकनीकों और आधुनिक खेती के तरीकों की दी गई जानकारी अररिया/अरुण कुमार किसानों की आमदनी बढ़ाने और खेती को अधिक लाभकारी बनाने के उद्देश्य से सोमवार को … Read more