बक्सर: अवैध संबंध छिपाने को लेकर चचेरे मामा ने भांजे की हत्या कर दी लेकिन, एक सप्ताह तक चली पुलिसिया जांच में आखिरकार हत्या के राज से पर्दा उठ गया और पुलिस ने हत्या में शामिल चचेरे मामा सहित तीन लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया. हत्या की यह वारदात पिछले 11 मई की शाम की है. जब औद्योगिक थाना क्षेत्र के अहिरौली में मामा की शादी में पहुंचे किशोर की हत्या कर दी गयी थी हालांकि, अपने अथक प्रयास से पुलिस ने आखिरकार मामले का उद्भेदन कर लिया. पुलिसिया जांच में अवैध संबंध को छुपाने की नीयत से किशोर की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है.
मामले में पुलिस ने मुख्य अभियुक्त समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.
घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के मुताबिक हत्या की साजिश 3 माह पूर्व से रची जा रही थी बताया जा रहा है कि मलहचकिया निवासी मनोज चौधरी के किशोर पुत्र राकेश चौधरी ने तीन माह पूर्व किसी नजदीकी रिश्तेदार महिला के साथ अपने चचेरे मामा रामू चौधरी को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था, जिसके बाद यह बात ज्ञात हुई कि दोनों का अवैध संबंध है. इसी बात को लेकर कथित तौर पर राकेश अपने चचेरे मामा रामू को कथित तौर पर ब्लैकमेल कर रहा था जिससे आजिज आकर रामू ने अपने किशोर उम्र के चचेरे भाई तथा नया भोजपुर के रहने वाले एक अन्य युवक के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया. हत्या विवाह समारोह के दौरान इसलिए की गई ताकि, भीड़-भाड़ में किसी को कोई सुराग ना मिले लेकिन, पुलिस की तफ्तीश में मामला पूरी तरह स्पष्ट हो गया.
शौच के बहाने बागीचे में राकेश को लेकर पहुंचा था मामा:
औद्योगिक थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के मुताबिक मलहचकिया रहने वाले मनोज चौधरी का पुत्र राकेश चौधरी अहिरौली स्थित अपने मामा गुप्तेश्वर मांझी के यहां शादी समारोह में भाग लेने गया था. इसी बीच 11 मई को उसके चचेरे मामा रामू ने उसकी हत्या की साजिश रची और उसने नया भोजपुर के रहने वाले एक युवक रविराज तथा मृतक के हमउम्र चचेरे मामा के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी. दरअसल, 11 मई की शाम को राकेश के हमउम्र चचेरे मामा शौच के बहाने उसे सारीमपुर के सोनार के बगीचा में लेकर पहुंचा. जहां पहले से रामू और रविराज मौजूद थे. राकेश और उसका चचेरा मामा बगीचे में ही आपस में बात कर रहे थे. इसी बीच मौके पर पहुंचकर रविराज और रामू ने पीछे से राकेश के सिर पर रॉड से प्रहार कर दिया जिससे कि, उसकी मौके पर मौत हो गई.
हत्या की वारदात को देख घबरा गया था मृतक का किशोर उम्र चचेरा मामा
अपनी आंखों के सामने इस तरह हत्या होता देख राकेश का किशोर उम्र का चचेरा मामा घबरा गया और भागते हुए अपने घर पहुंच कर जाकर छुप गया लेकिन, राकेश और उसे बगीचे की तरफ जाते हुए गांव के ही एक अन्य युवक ने देख लिया था बाद में उसने यह भी देखा कि, राकेश का चचेरा मामा अकेले ही भागता हुआ आ रहा है. इस बात पर उसे संदेह हुआ था लेकिन, वह माजरा समझ नहीं पाया. बाद में जब हत्या की बात सामने आई तो उसने जांच में जुटी पुलिस को इस घटना की जानकारी दी. जिसके बाद पुलिस ने तुरंत ही मृतक के उस चचरे मामा को हिरासत में लेकर पूछताछ की जिसमें उसने मृतक के दूसरे चचेरे मामा रामू तथा नया भोजपुर के रहने वाले रविराज नामक युवक की संलिप्तता की बात बताई. मामले की जानकारी के बाद पुलिस ने दोनों युवकों को भी हिरासत में ले लिया. पूछताछ में सभी ने पूरी कहानी पुलिस के सामने बयान कर दी. जिसके बाद तीनों को हिरासत में लेकर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए जेल भेज दिया गया.
बता दें कि, 11 मई की शाम को मलहचकिया निवासी किशोर मनोज चौधरी का पुत्र राकेश चौधरी अपने मामा गुप्तेश्वर मांझी के घर से गायब हो गया था, जिसके बाद अगले दिन उसका शव सारीमपुर स्थित सोनार के बागीचे से बरामद हुआ. उसी वक्त से पुलिस हत्या की इस गुत्थी को सुलझाने में लगी हुई थी.
आज की अन्य बड़ी ख़बरें पढ़े
- दवा दुकान और गोदाम की आड़ में प्रतिबंधित कफ सिरप का कारोबार, छह गिरफ्तार17,390 बोतल कफ सिरप जब्त, कीमत 33.21 लाख रुपये; किशनगंज के दवा व्यवसायी चंदन पोद्दार का नाम आया सामने चाकुलिया (उत्तर दिनाजपुर): पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के चाकुलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर में पुलिस ने प्रतिबंधित कफ … Read more
- एसपी ने जनता दरबार में सुनीं आम लोगों की समस्याएं, त्वरित निष्पादन का दिया निर्देशविभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की शिकायतों पर एसपी ने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, निष्पक्ष जांच और विधिसम्मत कार्रवाई पर जोर किशनगंज:आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान और उन्हें न्याय दिलाने के उद्देश्य से सोमवार … Read more
- 557वें प्रकाश उत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, सिख समुदाय के युवाओं ने दिखाए हैरतअंगेज करतबराहुल कुमार/ किशनगंज गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश उत्सव के पावन अवसर पर सिख समुदाय द्वारा शहर में भव्य और आकर्षक शोभायात्रा निकाली गई। गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटि किशनगंज के तत्वावधान में यह शोभायात्रा शहर के महावीर मार्ग … Read more
- सीमावर्ती 29 गांवों का होगा समग्र विकास, युवाओं को मिलेगा रोजगारपरक प्रशिक्षणडीएम नवीन कुमार और एसपी संतोष कुमार ने की सीमावर्ती गांवों में विकास योजनाओं की समीक्षा, सड़क, पेयजल, बिजली और स्वास्थ्य सुविधाओं को प्राथमिकता देने का निर्देश संवाददाता/किशनगंज भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे गांवों के समग्र विकास और … Read more
- अररिया:प्राकृतिक व जैविक खेती अपनाएं किसान, पशुपालन और मत्स्य पालन से भी बढ़ाएं आमदनी : डीएमअररिया में दो दिवसीय जिला स्तरीय किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी का शुभारंभ, उन्नत कृषि तकनीकों और आधुनिक खेती के तरीकों की दी गई जानकारी अररिया/अरुण कुमार किसानों की आमदनी बढ़ाने और खेती को अधिक लाभकारी बनाने के उद्देश्य … Read more