देश /डेस्क
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कोरोनावायरस को लेकर 9 राज्यों के 46 जिला पदाधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात की ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बातचीत में कहा कि कोरोना के खिलाफ इस युद्ध में आप सब लोग एक बहुत महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। आप एक तरह से इस युद्ध के फील्ड कमांडर हैं। फील्ड कमांडर बड़ी योजना को मूर्त रूप देता है, जमीन पर लड़ाई लड़ता है और परिस्थिति के अनुसार निर्णय लेता है ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा जिन लोगों को आज बात करने का मौका नहीं मिला, उनके पास भी बहुत कुछ होगा। मेरा आपसे आग्रह है कि आपको लगता है कि जो चीज आपने अच्छी की है उसे मुझे लिखकर जरूर भेजिए। इसका अन्य ज़िलों में कैसे उपयोग हो मैं इसकी जरूर चिंता करूंगा। आपकी मेहनत और इनोवेशन देश के काम आनी चाहिए ।प्रधानमंत्री ने कहा वायरस के खिलाफ हथियार हैं लोकल कंटेनमेंट जोन, एग्रेसिव टेंस्टिंग और लोगों तक सही और पूरी जानकारी। कालाबाजारी पर लगाम हो, ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई हो या फ्रंटलाइन वर्कर्स का मोरल हाई रखकर उन्हें मोबलाइज करना हो फील्ड कमांडर के रूप में आपके प्रयास जिले को मजबूती देते हैं । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पीएम केयर्स फंड के जरिए देश के सभी अस्पतालों में तेजी से ऑक्सीजन प्लांट लगवाने का काम किया जा रहा है और जहां नहीं लगे हैं वहां भी जल्दी ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाएंगे।उन्होंने कहा कि जिन जिलों में ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाने हैं वहां पहले से ही तैयारी पूरी की जानी चाहिए ताकि समय पर ऑक्सीजन प्लांट सुचारू रूप से कार्य करने लगे
पीएम मोदी ने कहा बीते एक साल में हर बैठक में मेरा यही आग्रह रहा है कि हमारी लड़ाई एक-एक जीवन बचाने की है। टेस्टिंग, ट्रैंकिंग, आईसोलेशन, ट्रीटमेंट और कोविड अनुरूप व्यवहार पर लगातार बल देना जरूरी है। कोरोना की इस दूसरी वेव में हमें ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों में बहुत ध्यान देना है ।
पीएम मोदी ने कहा जिलों में मेडिकल के साथ ही हर चीज की सप्लाई पर्याप्त हो, ये सुनिश्चित करना भी जरूरी है।आपको अपनी जरूरतों को तेजी से रेखांकित करके, उनका प्रबंध करना है।उन्होने कहा चुनौती जरूर बड़ी है, लेकिन हमारा हौसला उससे भी बड़ा है। साथ ही उन्होने कहा कि कोविड के अलावा आपको अपने जिले के हर एक नागरिक की ‘Ease of Living’ का भी ध्यान रखना है।हमें संक्रमण को भी रोकना है और दैनिक जीवन से जुड़ी ज़रूरी सप्लाई को भी बेरोकटोक चलाना है।
- दवा दुकान और गोदाम की आड़ में प्रतिबंधित कफ सिरप का कारोबार, छह गिरफ्तार17,390 बोतल कफ सिरप जब्त, कीमत 33.21 लाख रुपये; किशनगंज के दवा व्यवसायी चंदन पोद्दार का नाम आया सामने चाकुलिया (उत्तर दिनाजपुर): पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के चाकुलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर में … Read more
- एसपी ने जनता दरबार में सुनीं आम लोगों की समस्याएं, त्वरित निष्पादन का दिया निर्देशविभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की शिकायतों पर एसपी ने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, निष्पक्ष जांच और विधिसम्मत कार्रवाई पर जोर किशनगंज:आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान और उन्हें न्याय दिलाने … Read more
- 557वें प्रकाश उत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, सिख समुदाय के युवाओं ने दिखाए हैरतअंगेज करतबराहुल कुमार/ किशनगंज गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश उत्सव के पावन अवसर पर सिख समुदाय द्वारा शहर में भव्य और आकर्षक शोभायात्रा निकाली गई। गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटि किशनगंज के तत्वावधान में यह शोभायात्रा … Read more
- सीमावर्ती 29 गांवों का होगा समग्र विकास, युवाओं को मिलेगा रोजगारपरक प्रशिक्षणडीएम नवीन कुमार और एसपी संतोष कुमार ने की सीमावर्ती गांवों में विकास योजनाओं की समीक्षा, सड़क, पेयजल, बिजली और स्वास्थ्य सुविधाओं को प्राथमिकता देने का निर्देश संवाददाता/किशनगंज भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे गांवों … Read more
- अररिया:प्राकृतिक व जैविक खेती अपनाएं किसान, पशुपालन और मत्स्य पालन से भी बढ़ाएं आमदनी : डीएमअररिया में दो दिवसीय जिला स्तरीय किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी का शुभारंभ, उन्नत कृषि तकनीकों और आधुनिक खेती के तरीकों की दी गई जानकारी अररिया/अरुण कुमार किसानों की आमदनी बढ़ाने और खेती को अधिक … Read more