देश /डेस्क
कोरोना महामारी को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा की जा रही राजनीति पर आज BJP ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है बीजेपी ने कांग्रेस पार्टी पर पीएम की छवि को धूमिल करने का आरोप लगाया है। साथ ही बीजेपी का कहना है कि कांग्रेस सोशल मीडिया के माध्यम से और कई मीडिया चैनल जिसे चला रहे हैं एक डॉक्यूमेंट मिला है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि सोशल मीडिया में कांग्रेस का एक टूलकिट चल रहा है कि महामारी में भी किस तरह राजनीति करनी है और भ्रम की स्थिति उत्पन्न करके कांग्रेस अपने राजनीतिक मंसूबे को मजबूत करना चाहती है।
संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी जो ट्वीट करते हैं उसकी पूरी प्लानिंग की गई है कि किस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि को धूमिल किया जाए साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर धर्म के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस पार्टी की टूलकिट में साफ लिखा है कि कुंभ मेले को सुपर स्प्रेडर के रूप में प्रचारित किया जाए ।श्री पात्रा ने कांग्रेस के टूल किट को भी सोशल मीडिया पर जारी किया है ।श्री पात्रा ने कांग्रेस द्वारा सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट को मोदी महल बताए जाने पर भी कांग्रेस पार्टी को घेरा और कहा कि ये घृणास्पद है ।
श्री पात्रा ने कहा कि Ventilator को ले कर राहुल गांधी झूठ बोल रहें है।खुद राजस्थान सरकार ने PMCares से मिले ventilators को किराए पे चढ़ाया और उससे पैसे कमायें।कांग्रेस का ये बहुत ही ग़ैरज़िम्मेदाराना रवैया है।
- लंबित वेतन भुगतान व एजेंसी के द्वारा 30 हजार रूपये रिश्वत मांगने से नाराज सदर अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों ने किया रोषपूर्ण प्रदर्शनसागर चंद्रा/ किशनगंज लंबित वेतन भुगतान व एजेंसी के द्वारा 30 हजार रूपये रिश्वत मांगने से नाराज सदर अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों ने दोषपूर्ण प्रदर्शन किया। इस दौरान फाल्कन प्राइवेट लिमिटेड नामक सुरक्षा … Read more
- किशनगंज:वायरल वीडियो मामले का तीन आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे,अन्य की तलाश जारीसागर चंद्रा/ किशनगंज दिघलबैंक थाना क्षेत्र के तुलसिया हॉल्ट रेलवे स्टेशन पर विगत दिनों युवती के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद हरकत में … Read more
- जनता दरबार में आपसी सहमति से आधा दर्जन मामलों का हुआ निपटाराजनता दरबार का हुआ आयोजन दो मामले रहे लंबित मनसाही/कटिहार -अंचल कार्यालय मनसाही के सभागार में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस साप्ताहिक जनता दरबार में कुल आठ आवेदन पड़े। … Read more
- स्वच्छता पखवाड़ा में रेल अधिकारियों ने दिखाई साइकिलिंग की रफ्तारडीआरएम किरेंद्र नरह के नेतृत्व में हुआ साइक्लोथॉन अधिकारी व कर्मचारी वर्ग के विजेताओं को मिला पुरस्कार कटिहार -स्वच्छता पखवाड़ा को लेकर कटिहार रेल मंडल में स्वच्छता एवं स्वस्थ जीवनशैली का संदेश … Read more
- अग्निपीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरितफलका /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के सोहथा दक्षिण पंचायत के गोपालपट्टी घाट गांव में अगलगी की घटना के बाद प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत उपलब्ध कराई। अंचल कार्यालय परिसर में … Read more

