देश /डेस्क
चक्रवाती तूफान ने महाराष्ट्र से गुजरात तक मचाई भारी तबाही ।
महाराष्ट्र एवं गुजरात में भारी बारिश और तेज हवाओं की वजह से राहत एवं बचाव कार्य में हो रही है कठिनाई
चक्रवाती तूफान से 5 राज्यो में 17 लोगो की मौत ,हजारों पेड़ गिरे,हर जगह दिख रहा है तबाही का निशान
मुंबई मे तौकते चक्रवाती तूफान की वजह से बड़ा हादसा हुआ है ।मालूम हो कि तूफान की वजह से जहाज बार्ज p 305 डूब गया है ।प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस जहाज में कुल 273 कर्मचारी मौजूद थे जिनमें से 146 कर्मचारियों को बचाया गया है जबकि अन्य कर्मचारियों के बचाव के लिए राहत एवं बचाव कार्य जारी है ।रेस्क्यू ऑपरेशन में INS कोलकाता सहित हेलीकॉप्टर की मदद ली जा रही है ,लेकिन मौसम खराब होने की वजह से राहत और बचाव कार्य में अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
चक्रवाती तूफान ‘ताऊते’ के दौरान कल इंडियन नेवी को कुल 4 SOS कॉल थे. बार्ज P305 में कुल 273 लोग सवार थे. इसमें फंसे लोगों को बचाने के लिए आईएनएस कोची और आईएनएस कोलकाता युद्ध नौका के साथ दूसरी सपोर्ट वेसल की मदद ली जा रही है. अभी तक 146 लोगों को सुरक्षित निकाला जा सका है।
वहीं तीन अन्य जहाज भी दुर्घटना ग्रस्त हुए है जिनमे जहाज सागर भूषण में 101 कर्मचारी, गैल कंस्ट्रक्टर में 137, जहाज ss3 में 196 लोग सवार है, जिन्हे निकालने के लिए नौ सेना की टीम लगी हुई है ।चक्रवाती तूफान के कारण तेज बारिश और हवाएं अभी भी चल रही है जिसकी वजह से बचाव कार्य में अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है ।
- दवा दुकान और गोदाम की आड़ में प्रतिबंधित कफ सिरप का कारोबार, छह गिरफ्तार17,390 बोतल कफ सिरप जब्त, कीमत 33.21 लाख रुपये; किशनगंज के दवा व्यवसायी चंदन पोद्दार का नाम आया सामने चाकुलिया (उत्तर दिनाजपुर): पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के चाकुलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर में पुलिस ने प्रतिबंधित कफ सिरप के बड़े अवैध कारोबार का खुलासा किया है। दवा दुकान और गोदाम की आड़ में … Read more
- एसपी ने जनता दरबार में सुनीं आम लोगों की समस्याएं, त्वरित निष्पादन का दिया निर्देशविभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की शिकायतों पर एसपी ने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, निष्पक्ष जांच और विधिसम्मत कार्रवाई पर जोर किशनगंज:आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान और उन्हें न्याय दिलाने के उद्देश्य से सोमवार को पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने पुलिस कार्यालय, किशनगंज में जनता दरबार आयोजित कर जिले के … Read more
- 557वें प्रकाश उत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, सिख समुदाय के युवाओं ने दिखाए हैरतअंगेज करतबराहुल कुमार/ किशनगंज गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश उत्सव के पावन अवसर पर सिख समुदाय द्वारा शहर में भव्य और आकर्षक शोभायात्रा निकाली गई। गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटि किशनगंज के तत्वावधान में यह शोभायात्रा शहर के महावीर मार्ग स्थित गुरुद्वारा साहिब से पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ प्रारंभ हुई। जो शहर के विभिन्न … Read more
- सीमावर्ती 29 गांवों का होगा समग्र विकास, युवाओं को मिलेगा रोजगारपरक प्रशिक्षणडीएम नवीन कुमार और एसपी संतोष कुमार ने की सीमावर्ती गांवों में विकास योजनाओं की समीक्षा, सड़क, पेयजल, बिजली और स्वास्थ्य सुविधाओं को प्राथमिकता देने का निर्देश संवाददाता/किशनगंज भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे गांवों के समग्र विकास और स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में जिला प्रशासन ने पहल तेज कर दी … Read more
- अररिया:प्राकृतिक व जैविक खेती अपनाएं किसान, पशुपालन और मत्स्य पालन से भी बढ़ाएं आमदनी : डीएमअररिया में दो दिवसीय जिला स्तरीय किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी का शुभारंभ, उन्नत कृषि तकनीकों और आधुनिक खेती के तरीकों की दी गई जानकारी अररिया/अरुण कुमार किसानों की आमदनी बढ़ाने और खेती को अधिक लाभकारी बनाने के उद्देश्य से सोमवार को आत्मा के तत्वावधान में जिला स्तरीय दो दिवसीय किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी … Read more