खोरीबाड़ी /चंदन मंडल
भारत में लगातार कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। कोरोना महामारी इस लहर ने इस वर्ष विभिन्न राज्यों को तेजी से अपने चपेट में लेने लगा है। जिससे पूरे उत्तर बंगाल सहित खोरीबाड़ी क्षेत्र भी अछूता नहीं है। यहां भी कोरोना मरीज रोजाना पाये जा रहे हैं। रोज किसी न किसी की मौत की भी खबर आ रही है। वहीं, हर दिन कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस बीच भाजपा के लिए खोरीबाड़ी क्षेत्र में बुरी खबर आयी है। भाजपा के रानीगंज – बिन्नाबाड़ी के बूथ संख्या – 44 के अध्यक्ष शंकर घोष की कोरोना से मौत हो गयी। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार थे।
उनका इलाज उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में चल रहा था। इलाज के दौरान सोमवार को उनकी मौत हो गयी। उनके निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया है। इस संबंध में भाजपा के जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष कंचन देवनाथ ने बताया कि अचानक शंकर घोष के निधन होने पर पूरे भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई । वे पार्टी के युवा कार्यकर्ता थे।आज किसी ने नहीं सोचा था कि हमलोग को अचानक से ऐसे छोड़कर चले जायेंगे। उनके निधन पर दार्जीलिंग जिला के भाजपा सांसद राजू विष्ट ,भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल , फांसीदेवा भाजपा विधायक दुर्गा मुर्मु , नेशनल कॉउंसिल के सदस्य गणेश चन्द्र देवनाथ आदि ने उनके निधन पर दुःख व्यक्त किया है। साथ ही शंकर घोष के निधन पर उनके परिवार में शोक व्याप्त है।
- लंबित वेतन भुगतान व एजेंसी के द्वारा 30 हजार रूपये रिश्वत मांगने से नाराज सदर अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों ने किया रोषपूर्ण प्रदर्शनसागर चंद्रा/ किशनगंज लंबित वेतन भुगतान व एजेंसी के द्वारा 30 हजार रूपये रिश्वत मांगने से नाराज सदर अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों ने दोषपूर्ण प्रदर्शन किया। इस दौरान फाल्कन प्राइवेट लिमिटेड नामक सुरक्षा एजेंसी के एरिया मैनेजर को सुरक्षाकर्मियों ने … Read more
- किशनगंज:वायरल वीडियो मामले का तीन आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे,अन्य की तलाश जारीसागर चंद्रा/ किशनगंज दिघलबैंक थाना क्षेत्र के तुलसिया हॉल्ट रेलवे स्टेशन पर विगत दिनों युवती के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने घटना में शामिल तीन … Read more
- जनता दरबार में आपसी सहमति से आधा दर्जन मामलों का हुआ निपटाराजनता दरबार का हुआ आयोजन दो मामले रहे लंबित मनसाही/कटिहार -अंचल कार्यालय मनसाही के सभागार में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस साप्ताहिक जनता दरबार में कुल आठ आवेदन पड़े। जिसमें आठ मामले की सुनवाई ऑन द … Read more
- स्वच्छता पखवाड़ा में रेल अधिकारियों ने दिखाई साइकिलिंग की रफ्तारडीआरएम किरेंद्र नरह के नेतृत्व में हुआ साइक्लोथॉन अधिकारी व कर्मचारी वर्ग के विजेताओं को मिला पुरस्कार कटिहार -स्वच्छता पखवाड़ा को लेकर कटिहार रेल मंडल में स्वच्छता एवं स्वस्थ जीवनशैली का संदेश देने के उद्देश्य से साइक्लोथॉन का आयोजन … Read more
- अग्निपीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरितफलका /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के सोहथा दक्षिण पंचायत के गोपालपट्टी घाट गांव में अगलगी की घटना के बाद प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत उपलब्ध कराई। अंचल कार्यालय परिसर में आपदा योजना के तहत अग्निपीड़ित चार परिवारों … Read more