खोरीबाड़ी /चंदन मंडल
शनिवार को सीपीआईएम व कांग्रेस ने संयुक्त रूप से चुनाव प्रचार किया है। साथी ही डीजल-पेट्रोल व गैस सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमतों व कृषि बिल के खिलाफ पानीटंकी में एक प्रतिवाद जुलूस निकाला । यह जुलूस पार्टी कार्यालय से शुरू होकर विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर खत्म किया हुआ।डीजल-पेट्रोलगैस सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमतों को लेकर निकाला गया यह जुलूस में सभी कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और लोगों को कृषि कानून की खामियां बतायी।
मौके पर पूर्व स्थानीय विधायक सुनील चंद्र तिर्की ने कहा कि कृषि कानून किसी भी तरह से किसानों के हित में नहीं हैं। केंद्र सरकार सिर्फ किसानों को धोखा दे रही है। इस मौके पर सुनील चंद्र तिर्की के अलावा , कांग्रेस के खोरीबाड़ी प्रखंड अध्यक्ष अलोक राय,मोहन क्षेत्री, राजकुमार क्षेत्री , झरेन राय , कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष संतोष सिंह आदि उपस्थित थे।
