न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिहार :नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर साधा निशाना, कहा ट्रिपल सी की बात करते करते आप “सी ग्रेड” की पार्टी होकर रह गए है

बिहार /पटना

बिहार विधान सभा में विपक्ष लगातार सत्ता धारी जदयू बीजेपी सरकार पर निशाना साध रहा है । नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी शायर बनकर सत्ता पक्ष पर निशाना साध रहे हैं ।बिहार विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान जहाँ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शायरी के माध्यम से   राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा की  “मुझमें लाख खामियां है माफ कीजिये, कभी खुद का आईना भी साफ कीजिये”.वहीँ दुसरे शायरी में तेजस्वी यादव ने कहा की “तू कर ले हिसाब अपने हिसाब से, जनता हिसाब लेगी अपने हिसाब से”  तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी जमकर निशाना साधा.






उन्होंने विशेष राज्य के दर्जे के सवाल पर कहा की राबड़ी देवी ने बिहार के स्पेशल दर्जा के लिये वाजपेयी जी से मांग की थी. लेकिन नीतीश जी ने एयरपोर्ट जाते जाते यह कैंसिल करवा दिया. 
उन्होंने कहा की आपने सत्ता में आने के लिए अटल जी का इस्तेमाल किया. अटल जी के शासन काल में बिहार के डेढ़ दर्जन मंत्री थे. लेकिन बिहार के लिये क्या किया. वहीँ तेजस्वी ने मुख्यमंत्री को कहा की ट्रिपल सी की बात करते करते आप “सी ग्रेड” की पार्टी होकर रह गए है. 






Share this news

Leave a Comment