न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

मधेपुरा राजद नेता की गोली मार कर हत्या

बिहार /डेस्क

मधेपुरा में बेलगाम अपराधियो ने पूर्व सरपंच सह राजद नेता निवास चन्द्र यादव उर्फ मुन्ना की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना चौसा थाना क्षेत्र के लौआलागान की है । पूर्व सरपंच निवासचंद्र यादव उर्फ मुन्ना यादव जैसे ही अपनी बाइक से लौआलागान भटगामा मोड़ के समीप पहुँचे पहले से घात लगाए अपराधी ने उन्हें रुकने का इशारा दिया फिर सीने में सटाकर गोली मार दी। अपराधियों ने उन्हें चार गोली मारी जिसके बाद अस्पताल ले जाने के क्रम में ही उनकी मौत हो गई । पुलिस अपराधियों के धरपकड़ हेतु कर रही है छापेमारी ।वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम हेतु भेज दिया है ।

Share this news

Leave a Comment