न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

नाबालिग अपहृता बरामद,पुलिस ने सुलझाई अपहरण की गुत्थी

किशनगंज /रणविजय

15 जून 2019 की शाम 7 बजे पौआखाली थानाक्षेत्र के सरायकुड़ी निवासी डोमालाल राय की नाबालिग नतिनी के अपहरण कर लिए जाने का मामला 23 जून 2019 को स्थानीय थाने में दर्ज करवाया गया था। मामले में कांड संख्या 46/19 दर्ज कर भादवि की धारा 363,366,366ए के तहत स्थानीय थाना पुलिस मामले में आरोपी बनाए गए स्थानीय ग्राम निवासी देवरत कुमार पिता मेवालाल सहित अपहृता की तलाश में जुटी हुई थी।

अनुसंधान के क्रम में पुलिस को मामला प्रेम प्रसंग का भी जाहिर हो रहा था।शुक्रवार को थानाध्यक्ष इकबाल अहमद खां को गुप्त सूचना मिली कि अपहृता थाने में दर्ज मामले में आरोपी बनाए गए शख्स के साथ विवाह बंधन में बंध कर लॉकडाउन के दौरान अपने निज ग्राम स्थित ससुराल आई हुई है।

दोपहर में अपहृता को उसके कथित ससुराल से नाटकीय अंदाज में बरामद कर पौआखाली थाना ले आया गया जहां।आवश्यक पूछताछ के बाद शनिवार को संबंधित न्यायालय में 164 का बयान करवाने की बात स्थानीय थानाध्यक्ष द्वारा बताई गई।पौआखाली पुलिस के लिए यह मामला पिछले एक वर्ष से चुनौती साबित हो रहा था जिसे सुलझा लिया गया है।

Share this news

Leave a Comment