न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

दो गज की दूरी बहुत है जरूरी – एसपी 

पुलिस ने घरों में ईद का नमाज़ अता करने की अपील की

किशनगंज / राजेश दुबे


पुलिस द्वारा पिछले दो महीने से लगातार लॉक डाउन के बीच जरूरतमंदो को मदद पहुंचाई जा रही है । एसपी श्री कुमार आशीष के नेतृत्व में पुलिस कर्मी दिन रात महामारी के बीच एम्बुलेंस , दवा ,भोजन उपलब्ध करवा रहे हैं  जिसकी प्रसंशा चहुंओर हो रही है।

रविवार को श्री आशीष ने वीडियो संदेश जारी कर मुस्लिम धर्मावलबियों को ईद की बधाई दी और लोगो से सादगी पूर्ण तरीके से ईद मानने की अपील करते हुए  कहा कि ईद का त्योहार अत्यधिक पवित्र है और इस मौके पर हमें उन जरूरतमंदो का भी ध्यान रखना चाहिए जो गरीब है।

श्री आशीष ने सभी लोगो से ईद की नमाज़ घरों में ही अता करने की अपील की और कहा कि अभी बहुत सतर्क रहने की जरूरत है अभी महामारी का खतरा टला नहीं है । इसलिए दो गज की दूरी का मंत्र अपनाना अत्यंत आवश्यक है । मालूम हो कि सोमवार को ईद का त्योहार मनाया जाएगा और इसे लेकर प्रशाशन पूरी तरह सजग है ।वहीं एसपी श्री आशीष ने ईद के पूर्व संध्या पर क्वार्नटीन सेंटर में रह रहे लोगों के लिए बिरयानी कि व्यवस्था किए जाने की भी जानकारी दी ।

Share this news

Leave a Comment