न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

भाजपा युवा मोर्चा की नई जिला टीम गठित, राकेश गुप्ता ने सौंपी युवाओं को अहम जिम्मेदारी

जिलाध्यक्ष की स्वीकृति के बाद पदाधिकारियों की घोषणा, संगठन को मजबूत करने और युवाओं को पार्टी से जोड़ने पर रहेगा जोर

किशनगंज:भारतीय जनता जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष की स्वीकृति के बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता ने किशनगंज जिला कमेटी की नई टीम की घोषणा कर दी है। नवगठित टीम में युवाओं को संगठन के विभिन्न पदों पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। नई टीम के गठन के साथ ही जिले में युवा मोर्चा की संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने की तैयारी शुरू हो गई है।

जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने कहा कि नई टीम का मुख्य उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना और अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी की विचारधारा एवं नीतियों से जोड़ना है। इसके साथ ही सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े कार्यों में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन के प्रति निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की अपील की। उन्होंने विश्वास जताया कि नई टीम सामूहिक प्रयास से जिले में युवा मोर्चा को और सक्रिय बनाएगी तथा युवाओं को राष्ट्र एवं समाज के प्रति सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करेगी।

नई जिला कमेटी की घोषणा के बाद युवा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। नवनियुक्त पदाधिकारियों को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की ओर से बधाई और शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

Share this news

Leave a Comment