31 जनवरी तक मिलेगी सुविधा
कटिहार – रेल यात्रियों की बढ़ती भीड़ और वेटिंग टिकट की समस्या को देखते हुए पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने कटिहार – पटना के बीच चलने वाली प्रमुख ट्रेन संख्या 15713/15714 इंटरसिटी एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त थर्ड एसी कोच लगाने की अवधि बढ़ा दी है। रेलवे के इस निर्णय से सर्दियों और नए साल के दौरान यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
रेलवे के प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक कार्यालय, मालीगांव गुवाहाटी से जारी सूचना के अनुसार, ट्रेन संख्या 15713 कटिहार-पटना एक्सप्रेस तथा 15714 पटना-कटिहार एक्सप्रेस में 1 दिसंबर 2026 से 31 जनवरी 2027 तक एक अतिरिक्त थर्ड एसी कोच अस्थायी रूप से लगाया जाएगा। इससे ट्रेन की कुल कोच संख्या 21 से बढ़कर 22 हो जाएगी।
वही संशोधित कोच संरचना के तहत ट्रेन में एक थर्ड एसी, दो एसी चेयर कार, 11 द्वितीय श्रेणी चेयर कार, छह सामान्य श्रेणी तथा दो जनरेटर कार एवं एसएलआरडी कोच रहेंगे।
रेलवे के इस फैसले से कटिहार, नवगछिया, खगड़िया, बेगूसराय और पटना के बीच नियमित सफर करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सीटों की सुविधा मिलेगी और कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना भी बढ़ेगी। इससे यात्रियों में हर्ष व्याप्त है। यात्रियों ने इसके लिए डीआरएम सहित रेल प्रशासन को इसके लिए धन्यवाद दिया है।