न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

प्रेस क्लब पत्रकारों के विचार-विमर्श एवं सकारात्मक पत्रकारिता का केंद्र बने – जिला जनसंपर्क पदाधिकारी

प्रेस क्लब भवन संचालन को लेकर डीपीआरओ ने मीडियाकर्मियों के साथ की बैठक

कटिहार– प्रेस क्लब भवन में जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार ने मीडियाकर्मियों के साथ प्रेस क्लब के संचालन को लेकर बैठक आयोजित कर विचार-विमर्श किया। बैठक में प्रिंट,इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मिडिया से जुड़े दर्जनों मीडियाकर्मी शामिल हुए।
हालांकि अपनी अलग-अलग व्यस्तताओं के कारण कई लोग शामिल नहीं हो पाये।

बैठक में प्रेस क्लब भवन के रख-रखाव, संचालन, सदस्यता एवं भविष्य की गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई।डीपीआरओ ने कहा कि प्रेस क्लब भवन का निर्माण पत्रकारों की लंबे समय से चली आ रही मांग पर किया गया है। अब इसे सुव्यवस्थित रूप से संचालित करना हम सबों की सामूहिक जिम्मेदारी है।उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब सिर्फ एक भवन नहीं, बल्कि पत्रकारों के विचार-विमर्श, संवाद एवं सकारात्मक पत्रकारिता का केंद्र होता है।

यहां से जिले के विकास की सकारात्मक पहल भी होती है। प्रेस क्लब में पुस्तकालय, वाचनालय एवं मीडिया सेंटर की आवश्यकता जताते हुए साफ-सफाई, बिजली, पानी एवं इंटरनेट की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराने की पर चर्चा हुई।वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस,कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए प्रेस क्लब सभागार का उपयोग किये जाने पर विचारों का आदान-प्रदान किया गया।

उपस्थित मीडियाकर्मियों ने प्रेस क्लब के बेहतर संचालन के लिए अपने सुझाव दिया।वहीं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रेस क्लब भवन के रुप पत्रकारों को एक स्थायी मंच मिला है।जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ने सभी सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुन कर जनसंपर्क कार्यालय की ओर से प्रेस क्लब के संचालन में हर संभव सहयोग प्रदान किये जाने का आश्वासन दिया।

उन्होंने मीडियाकर्मियों से जिले की विकासात्मक योजनाओं,जनकल्याणकारी कार्यक्रमों एवं सकारात्मक खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रकाशित करने की अपील की। मौके पर निरंजन सिंह,सुब्रत गुहा, टंकनाथ झा,विपुल कुमार,शमशाद आलम,रीतेश रंजन,विनय कुमार,राणा सिंह,रवि यादव, मनीष ठाकुर सहित अन्य दर्जनों मीडियाकर्मी उपस्थित रहे।

Share this news

Leave a Comment