बारसोई /कटिहार – गुरुवार को प्रखंड के बलतर पंचायत के मनोहरी गांव में प्राथमिक विद्यालय मनोहरी का विधायक संगीता देवी ने स्कूल के चार दिवारी का आधारशिला रखी। इस संबंध में विधायक संगीता देवी ने कहा कि स्थानीय लोगों की लगातार मांग था कि स्कूल चारों तरफ से खुला हुआ है।
तथा सुरक्षित नहीं है। जिसके तहत आज मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत चार दिवारी का विधिवत टी आधारशिला रखी गई।
यह चारदिवारी 12,284,800 की लागत से निर्माण कार्य किया जाएगा। बहुत जल्द बनाकर तैयार हो जाएगा। स्कूल कैंपस भी पूरी तरह से सुरक्षित हो जाएगा और छात्र-छात्राओं को दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा।
इस अवसर पर मिठू साह, सागर साहा, वार्ड सदस्य शुकुर मोहम्मद,शिक्षक रुस्तम अली आदि दर्जनों लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।