न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

एसपी ने हसनगंज थाना का किया निरीक्षण,लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश

हसनगंज /कटिहार -अधीक्षक परिचय कुमार ने गुरुवार को हसनगंज थाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना की कार्यप्रणाली, विभिन्न अभिलेखों, अनुसंधान कार्यों तथा लंबित मामलों की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान थानाध्यक्ष निक्की सहित थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल मौजूद रहे।

निरीक्षण के क्रम में एसपी ने कांड अनुसंधान पंजी, दागी पंजी समेत विभिन्न महत्वपूर्ण अभिलेखों का अवलोकन किया। साथ ही थाना में दर्ज लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए उनके अनुसंधान एवं निष्पादन की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को अनुसंधान कार्य में तेजी लाने तथा सभी मामलों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

एसपी ने थानाध्यक्ष निक्की को थाना डायरी एवं अन्य अभिलेखों को नियमित रूप से अद्यतन रखने,अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस गश्ती तेज करने तथा न्यायालय से संबंधित मामलों के त्वरित निस्तारण पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की सक्रियता जरूरी है। इसके अलावा एसपी ने थाना परिसर में निर्माणाधीन नए थाना भवन का भी निरीक्षण किया तथा भवन निर्माण कार्य की स्थिति का जायजा लिया।

उन्होंने पुलिस कार्यप्रणाली को और बेहतर, प्रभावी एवं जवाबदेह बनाने पर जोर देते हुए पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय एवं विश्वास कायम करने की आवश्यकता बताई। निरीक्षण के दौरान एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और थाना के कार्यों में अनुशासन, तत्परता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की बात कही। मौके पर सरपंच तल्लु हेंब्रम, पूर्व समिति प्रतिनिधि सदानंद तिर्की, मनीष कुमार सहित थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल उपस्थित रहे।

Share this news

Leave a Comment