न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

BiharNews: राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने राजस्व सेवाओं की समीक्षा की, दाखिल-खारिज के 29.12 लाख आवेदन निपटे

सभी जिलों के ADM के साथ बैठक कर लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश, अभियान बसेरा के तहत 14,457 परिवारों को मिली जमीन

पटना:राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की विभिन्न योजनाओं और राजस्व सेवाओं की प्रगति को लेकर गुरुवार को पटना के शास्त्रीनगर स्थित राजस्व (सर्वे) प्रशिक्षण संस्थान में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में राज्य के सभी जिलों के अपर समाहर्ताओं (ADM) ने हिस्सा लिया। बैठक में दाखिल-खारिज, परिमार्जन प्लस, ई-मापी सहित विभिन्न राजस्व सेवाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर जोर दिया गया।

बैठक के दौरान विभाग के सचिव जय सिंह ने दाखिल-खारिज, परिमार्जन प्लस, ई-मापी, अभियान बसेरा-2, राजस्व महा-अभियान तथा जन शिकायत एवं सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदनों की स्थिति की जानकारी दी। इसके अलावा आरसीएमएस के तहत संचालित राजस्व न्यायालयों के कार्यों की भी विस्तृत समीक्षा की गई।

समीक्षा में सामने आया कि ई-म्यूटेशन के तहत राज्यभर में कुल 38 लाख 73 हजार 595 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 29 लाख 12 हजार 514 आवेदनों का निष्पादन किया जा चुका है। वहीं, अभियान बसेरा के तहत 30 हजार परिवारों को भूमि आवंटित करने के निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 14 हजार 457 परिवारों को नई भूमि उपलब्ध कराई गई है।

बैठक में राजस्व सेवाओं को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने, आम लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करने तथा लंबित आवेदनों के निष्पादन में तेजी लाने पर चर्चा हुई। अधिकारियों को विभागीय योजनाओं की नियमित निगरानी और निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।

इस अवसर पर विभाग की सचिव श्रीमती सीमा त्रिपाठी, अपर सचिव डॉ. महेंद्र पाल, विशेष कार्य पदाधिकारी मणि भूषण किशोर, अनुपम प्रकाश, सहायक निदेशक सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पूजा, आईटी मैनेजर आनंद शंकर सहित राज्य के सभी जिलों के अपर समाहर्ता उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Comment