न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

मनिहारी में 50 लीटर जब्त देशी शराब का किया गया विनष्टीकरण

रेल थाना परिसर में अधिकारियों की मौजूदगी में विनष्ट की गई शराब

सीओ ने दी जानकारी

मनिहारी /कटिहार – मनिहारी रेल खंड में जब्त देशी शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रेल थाना परिसर में करीब 50.025 लीटर विभिन्न कांडो मे जप्त देशी शराब का विनष्टीकरण किया गया। यह कार्रवाई सक्षम प्राधिकारी से प्राप्त आदेश के आलोक में की गई। जानकारी के अनुसार, बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत रेल थाना मनिहारी में दर्ज विभिन्न कांडों में जब्त देशी शराब को विनष्ट करने का आदेश प्राप्त हुआ था।

इसी के आलोक में 20 नवंबर को अंचल अधिकारी रामसागर पासवान एवं रेल थाना अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार के अधिकारियों की मौजूदगी में शराब को नष्ट किया गया।


सीओ ने बताया कि विभिन्न कांडों में जब्त कुल 50.025 लीटर देशी शराब का नियमानुसार विनष्टीकरण कराया गया है। इस दौरान अंचल एवं रेल थाना के संबंधित पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे।

Share this news

Leave a Comment