न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

अज्ञात वाहन की ठोकर से चाय दुकानदार का मौत, परिजनों में मचा कोहराम

प्राणपुर / कटिहार – कटिहार -प्राणपुर एनएच 31 सड़क मरोचा चौक के समीप अज्ञात वाहन के ठोकर से चाय दुकानदार सुरेश मंडल(53) मरोचा वार्ड नंबर 8 निवासी का मौत घटनास्थल पर ही हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने प्राणपुर थाना को सूचना दी।

घटना की जानकारी मिलते ही प्राणपुर पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों से पंचनामा बनवाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेजा। आक्रोशित ग्रामीणों ने रोड जाम का प्रयास किया। किंतु थानाध्यक्ष विजय प्रकाश के आश्वासन पर रोड जाम मात्र 5 मिनट तक रहा। स्थानीय वार्ड सदस्य कैलाश मंडल ने बताया कि 14 वर्षों से सड़क किनारे अपने जमीन पर चाय का दुकान चला कर परिवार का भरण पोषण करते आ रहा था।

गुरुवार की रात्रि को अज्ञात वाहन की ठोकर से सड़क पर ही उसकी मौत की घटना सुन मरोचा गांव में मातमी सन्नाटा छा गया। मृतक को दो लड़की और दो लड़का है। दोनों लड़की एवं एक लड़का की शादी हो चुकी है।

एक लड़के की शादी अगले महीने होनी थी। 10 वर्ष पूर्व पत्नी का निधन बीमारी के कारण हो गया था। आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजा की मांग करते हुए सड़क हादसे की बराबर घटना पर रोक लगाने की मांग की है। मृतक का बड़ा लड़का राकेश कुमार ने बताया कि चाय दुकान बंद कर घर आने के दौरान अज्ञात वाहन की ठोकर से मृत्यु हो गई है।

Share this news

Leave a Comment