संवाददाता:प्रदीप शर्मा
किशनगंज जिले के ठाकुरगंज विधानसभा क्षेत्र में करीब 200 भूमिहीन परिवारों को बासगीत पर्चा देकर उन्हें जमीन पर अधिकार दिलाया गया है।जमीन का मालिकाना हक मिलने के बाद भूमिहीन परिवारों के चेहरे खिल उठे।बताते चले कि
शुक्रवार को ठाकुरगंज प्रखंड मुख्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न पंचायतों के लाभुकों के बीच बासगीत पर्चा वितरित किया गया।इस अवसर पर विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल,प्रखंड विकास पदाधिकारी आशीष कुमार,अंचलाधिकारी मृत्युंजय कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं कर्मचारी मौजूद थे।
विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल ने कहा कि जिन परिवारों को बासगीत पर्चा मिला है, उन्हें बहुत जल्द प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने का भी प्रयास किया जाएगा।