न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

मदरसा इस्लाहुल मुस्लेमीन में इस्लामिक जलसे का आयोजन, 13 छात्रों की हुई दस्तारबंदी

डॉ. अब्दुल रशीद मजहरी ने पगड़ी पहनाकर व नकद राशि देकर छात्रों को किया सम्मानित

संवाददाता/किशनगंज

किशनगंज सदर प्रखंड की बेलवा पंचायत अंतर्गत छगलिया स्थित मदरसा इस्लाहुल मुस्लेमीन में इस्लामिक जलसे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हाफिज की उपाधि हासिल करने वाले 13 छात्रों की दस्तारबंदी कर उन्हें पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जदयू के प्रदेश सचिव सह शेरशाहवादी एसोसिएशन के जिला संरक्षक डॉ. अब्दुल रशीद मजहरी ने सभी छात्रों को पगड़ी पहनाई और नकद राशि देकर आगे की पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया।

दस्तारबंदी पाने वालों में अब्दुल अजीज, शम्सुल हक, नजीमुद्दीन, अजीमुद्दीन, साहिल अख्तर, शमीम अख्तर, जुबैर आलम, हसन अली, अब्दुल्ला, तस्लीमुद्दीन, बदरुद्दीन, समीरुल हक एवं आलमगीर शामिल रहे।

इस मौके पर डॉ. मजहरी ने कहा कि शिक्षा समाज की तरक्की की बुनियाद है। बच्चों को दीनी तालीम के साथ आधुनिक एवं उच्च शिक्षा भी हासिल करनी चाहिए, ताकि वे समाज और देश के विकास में योगदान दे सकें।

वहीं झारखंड से पहुंचे मौलाना मोहम्मद लाल चांद सल्फी, मौलाना हाफिज अब्दुल कय्यूम सल्फी और मौलाना इनामुल हक मदनी सहित अन्य उलेमा ने अपनी तकरीर में इस्लाम की शिक्षाओं पर अमल करने, नेक रास्ते पर चलने, आपसी भाईचारा बनाए रखने और बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने की अपील की। जलसे में बड़ी संख्या में उलेमा, शिक्षाविद और स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Share this news

Leave a Comment