अमदाबाद /कटिहार – मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने नगर पंचायत के पाल टोला गांव में सामुदायिक भवन का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में विधायक ने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए प्राथमिकता के आधार पर योजनाओं का चयन किया गया है।
पूरे क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण एवं विकास कार्यों को गति देने के लिए वे प्रतिबद्ध हैं।नगर पंचायत के पाल टोला गांव में लगभग साढ़े चौदह लाख की राशि से सामुदायिक भवन का निर्माण मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत किया गया है।
कार्यक्रम का अध्यक्षता एवं संचालन कांग्रेस नेता निरंजन यादव ने किया।आदित्य कुमार,टोमी पाल,सुशांत मंडल,शहाबुद्दीन उर्फ छोटू सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे ।