न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

चलती कार बनी आग का गोला, ओवरब्रिज के नीचे मची अफरा-तफरी, बाल-बाल बचे सभी सवार

गया की ओर से आ रही चारपहिया गाड़ी में अचानक लगी आग, धू-धू कर जली कार; कुछ देर बाधित रहा यातायात

गया:जिले के डोभी में शुक्रवार को ओवरब्रिज के नीचे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती चारपहिया गाड़ी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते गाड़ी आग की लपटों से घिर गई और धुएं का गुबार उठने लगा।

अचानक गाड़ी में आग लगते ही उसमें सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। हालांकि, सूझबूझ दिखाते हुए सभी यात्री समय रहते वाहन से बाहर निकल गए और उनकी जान बच गई। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

सड़क के बीचोंबीच गाड़ी में आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। राहगीरों ने अपने वाहन रोक दिए, जिससे कुछ देर तक यातायात प्रभावित रहा। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।

चलती गाड़ी में आग लगने की घटना से इलाके में कुछ देर तक दहशत का माहौल बना रहा। राहत की बात यह रही कि बड़ा हादसा टल गया और सभी यात्री सुरक्षित बच निकले।

Share this news

Leave a Comment